फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Ganga elderly transported by wheelchair

बुजुर्गों को व्हील चेयर से पहुंचाया गंगातट तक

Mon, 08 Feb 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Mon, 08 Feb 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। मौनी अमावस्या के दौरान पुलिस के जवानों ने अपनी ड्यूटी करने के साथ मानवीय मूल्यों को भी पूरा ध्यान रखा।

विज्ञापन

 पहली बार स्नान के दौरान पुलिस ने यह व्यवस्था की थी कि बीमार और बुजुर्ग लोगों को पार्किंग स्थलों से वाहनों से और सीसीआर टावर से व्हील चेयर के जरिये गंगाघाट तक पहुंचाया जाए। पुलिस ने बुजुर्ग लोगों को गंगातट तक पहुंचाया। मेला प्रभारी जीएस मर्तोलिया खुद इस अभियान की अगुवाई कर रहे थे। मेला पुलिस की ओर से सीसीआर टावर के बाहर बने चौक पर कई व्हील चेयर रखी गई थी जबकि पुलिस की कई वाहन भी इस काम के लिए लगाए थे। देवगांव, राजस्थान से आई सत्तर वर्षीय गीता बीमार थी। उन्हें चलने फिरने में परेशानी थी तो इंस्पेक्टर बीएस धोनी उन्हें व्हील चेयर पर बैठाकर गंगा घाट तक छोड़ा। चंडीगढ़ निवासी राजेंद्र सिंह और गाजियाबाद निवासी सुखबीर सिंह समेत कई अन्य यात्रियों को भी इस सुविधा का लाभ मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed