{"_id":"573624344f1c1bf506919a91","slug":"ganga-canal-dipped-into-play-innocent","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलते हुए गंगनहर में डूबा मासूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलते हुए गंगनहर में डूबा मासूम
hridwar uttrakhanda india
Updated Sat, 14 May 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र के जग्गू घाट पर कागज की नाव से खेल रहा एक मासूम गंगनहर में डूब गया। जल पुलिस के घंटों चले सर्च अभियान के बाद भी मासूम का कोई अता पता नहीं चल सका। घटना सुबह करीब साढ़े छ बजे की है।
विज्ञापन
क्षेत्र की लाल मंदिर कालोनी से सटी बस्ती में पेशे से आटो चालक छोटे लाल रहता है। उसका छह वर्षीय बेटा बस्ती के ही अन्य बच्चों के साथ ास के ही जग्गू घाट पर खेलने चला गया। मासूम गोलू उर्फ वंश कागज की नाव को पानी में चलाने लगा। इसी बीच नाव को पकड़ने के चक्कर में बहाव की चपेट में आ गया। मौके पर मौजूद रहे अन्य बच्चों ने हल्ला मचा दिया। सूचना मिलने पर बस्तीवासी एकत्र हो गए। इधर, एसएसआई कमल मोहन भंडारी, रेल चौकी प्रभारी दिलमोहन बिष्ट घटनास्थल पर पहुुंच गए। आनन फानन में रॉफ्ट बुलाई गई। जल पुलिस ने कई घंटों तक गंगनहर को खंगाला लेकिन मासूम का कुछ अता पता नहीं चल सका।
विज्ञापन