फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Gandhi and Nehru laid the foundation of independence: Rawat

महात्मा गांधी व जवाहरलाल ने रखी थी आजादी की नींव: रावत

Sun, 14 Aug 2022 09:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 09:12 PM IST
विज्ञापन
Gandhi and Nehru laid the foundation of independence: Rawat
तिरंगा यात्रा में शामिल पूर्व सीएम हरीश रावत व अन्य । - फोटो : HARIDWAR
धनपुरा में भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू ने इस देश की आजादी की नींव रखी थी। हजारों स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान से हमें यह आजादी मिली है।
विज्ञापन

रविवार को भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि हमें देश के लिए जान न्यौछावर करने वाले शहीदों को कभी नहीं भूलना चाहिए। आज हम उन्हीं की वजह से स्वतंत्र हैं। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों से आम जनता त्रस्त आ चुकी है। महंगाई और बेरोजगारी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। जिससे गरीब तबके के लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। यात्रा मिस्सरपुर से शुरू हुई और पंजनहेड़ी, अजीतपुर, जियापोता, कटारपुर, फेरूपुर से होते हुए धनपुरा में जाकर संपन्न हुई। तिरंगा यात्रा में ठाकुर अर्जुन चौहान, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव महावीर रावत, साधुराम चौहान, अजीत चौहान, विक्रम खरोला, धर्मेंद्र चौहान, दीप चंद, मुकर्रम अंसारी, धर्मवीर सैनी, इरशाद अली, सत्येंद्र सैनी, मोहम्मद हारुन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed