{"_id":"62850cc5c0f2b26ac15c18f4","slug":"gail-s-steel-pipe-theft-worth-rs-25-lakh-exposed-haridwar-news-drn4120853162","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेल के 25 लाख रुपये के स्टील पाइप चोरी का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेल के 25 लाख रुपये के स्टील पाइप चोरी का खुलासा
विज्ञापन
भूमिगत गैस पाइपलाइन डालने के लिए मंगाए गए करीब 25 लाख के स्टील पाइप चोरी हो गए। रानीपुर पुलिस ने शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्राले सहित पूरे पाइप बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
रानीपुर कोतवाली गैस प्लांट चौकी में पत्रकार वार्ता करते हुए एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि हरिद्वार नेचुरल गैस (भारत पैट्रोलियम व गेल गैस का संयुक्त उपक्रम) की ओर से शहर में भूमिगत गैस पाइप लाइन डालने का कार्य कई साल से किया जा रहा है। कंपनी में शिवालिक नगर में अटल वाटिका के पास गोदाम बनाया हुआ है। जबकि उनका कार्यालय में हरिद्वार में स्थित है। कंपनी के मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव दीपक बख्शी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके गोदाम से करीब 12 मीटर लंबे और 6 इंच चौड़े 65 स्टील के पाइप अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिए हैं। जिनकी अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये है।
पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ योगेंद्र सिंह रावत के निर्देश पर रानीपुर कोतवाली प्रभारी अमर चंद शर्मा के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया। चौकी प्रभारी अशोक सिरसवाल व उनकी टीम ने छानबीन के बाद मुखबिर की मदद से चोरों की धरपकड़ का जाल बिछाया और चोरी गए 65 स्टील पाइपों को लेकर जा रहे एक ट्रेलर (ट्रक) को रेगुलेटर पुल के निकट से बरामद कर लिया। ट्रेलर (ट्रक) चालक रामप्रसाद निवासी ग्राम मुकद्दर पुर थाना मझिला जिला हरदोई उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार करने पर उसने कई अहम जानकारियां पुलिस को दी। जिससे यह माना जा रहा है कि बिना मिलीभगत से लाखों की चोरी संभव नहीं है। पुलिस ठेकेदार के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी में है। चंद घंटों के भीतर 25 लाख की चोरी का पर्दाफाश करने पर पुलिस कप्तान डॉक्टर योगेंद्र सिंह रावत ने टीम को शाबाशी दी है।
विज्ञापन
पुलिस टीम में यह रहे मौजूद
कोतवाल अमर चंद शर्मा, एसएसआई अनुरोध व्यास, चौकी प्रभारी अशोक सिरसवाल एसआई वेदपाल सिंह, आरक्षी संदीप सेमवाल, सचिन अहलावत मौजूद रहे।