फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Fraud of Rs 12.52 lakh by claiming the Akhara shop as one's own

Haridwar News: अखाड़े की दुकान को अपना बताकर 12.52 लाख की धोखाधड़ी

Thu, 04 Jul 2024 03:25 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 12.52 lakh by claiming the Akhara shop as one's own
हरिद्वार। एक अखाड़े की दुकान को अपना बताकर 12 लाख 52 हजार की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने ज्वालापुर कोतवाली में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, रजनी देवी पत्नी रोहित सोनी निवासी शिव मंदिर मोहल्ला देवतान ज्वालापुर ने शिकायत दी। बताया कि एक दुकान 17 मई को नरेंद्र कुमार निवासी ब्रह्मपुरी हरिद्वार से खरीदी थी। यह दुकान वार्ड नंबर-12 निर्मला छावनी में है। दुकान की एवज में 12.52 लाख अलग-अलग खातों में ट्रांसफर किए। उसी दिन हरिद्वार तहसील स्थित उप-निबंधक हरिद्वार प्रथम के यहां रजिस्ट्री करा ली गई। रजिस्ट्ररी करवाने के बाद नरेंद्र कुमार ने दुकान में अपना कुछ सामान पड़ा होने का हवाला देते हुए तीन दिन में कब्जा देने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

19 मई को की दोपहर दुकान पर पहुंचने पर ताला लगा मिला। नरेंद्र से संपर्क साधा तो उसने खुद को रुड़की में बताते हुए संतोषजनक जवाब नहीं दिया। आरोप है कि आसपास के लोगों से मालूम हुआ कि दुकान पर अखाड़े की तरफ से ताला लगाया है। अखाडे में पहुंचने पर उन्हें बताया गया कि दुकान अखाड़े की है नरेंद्र की नहीं है। नरेंद्र से अखाड़े में चलने की बात कही तो उसने टाल-मटोल कर दिया। कोतवाली प्रभारी रमेश सिंह तनवार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed