{"_id":"6aef1314404b78c8b405e7b5","slug":"fraud-of-rs-1181-lakh-in-the-name-of-house-registration-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-156416-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: मकान की रजिस्ट्री के नाम पर महिला से 11.81 लाख की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: मकान की रजिस्ट्री के नाम पर महिला से 11.81 लाख की धोखाधड़ी
विज्ञापन
- कनखल कोतवाली क्षेत्र का मामला, कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। मकान की रजिस्ट्री कराने और बैंक से एनओसी दिलाने का झांसा देकर एक महिला से 11.81 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि रकम लेने के बाद महिला को मकान का कब्जा तो दे दिया, लेकिन रजिस्ट्री नहीं कराई। घर में रखे सोने-चांदी के जेवर भी व्यक्ति ले गया। कनखल पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
पुलिस के अनुसार, अनीता निवासी जमालपुर कलां ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि इंद्रा बस्ती निवासी लाला राजपूत उर्फ योगेश का उसके घर आना-जाना था। इसी दौरान उसने अपनी भाभी सोनिया मधूकर को पैसों की जरूरत बताते हुए 15 लाख में मकान की रजिस्ट्री कराने का प्रस्ताव दिया।
भरोसा दिलाया कि रजिस्ट्री से पहले बैंक की एनओसी भी दिला दी जाएगी। आरोप है कि योगेश ने सोनिया और उसके पति गौरव से मुलाकात कराई। इसके बाद उनसे व पति से अलग-अलग माध्यमों से कुल 11.81 लाख लिए। इसके बाद मकान का कब्जा दे दिया।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि करीब छह महीने तक मकान में रहने के बाद भी रजिस्ट्री और बैंक की एनओसी नहीं दी गई। बैंक कर्मचारियों ने मकान खाली करने को कहा तो उसे धोखाधड़ी का पता चला। आरोप लगाया कि योगेश उसके घर में रखे सोने और चांदी के आभूषण भी उसकी और उसके पति की गैरमौजूदगी में अलमारी से निकालकर ले गया। मांगने पर भी जेवर वापस नहीं किए। एसपी सिटी दीपक सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच की जा रही है।