{"_id":"17b8a491a9767062f6d88616442ded9d","slug":"fourth-million-sought-by-advocates-of-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता से मांगी दस लाख की चौथ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ता से मांगी दस लाख की चौथ
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Wed, 30 Dec 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र में अधिवक्ता से दस लाख की चौथ मांगने का मामला सामने आया है। रकम न देने की एवज में बच्चों का अपहरण कर हत्या करने की धमकी भी दी गई है। अधिवक्ता की शिकायत पर ज्वालापुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन
क्षेत्र की आवास विकास कालोनी में अधिवक्ता अरविंद श्रीवास्तव रहते है। मंगलवार तड़क में करीब साढ़े तीन बजे उनके मोबाइल फोन पर कॉल आई। कॉल कर रहे शख्स ने अधिवक्ता को कहा कि दस लाख की रकम का इंतजाम कर लो। यदि दस लाख का इंतजाम नहीं हुआ तब बच्चों का अपहरण कर उनकी हत्या कर दी जाएगी। डरे सहमे अधिवक्ता ने ज्वालापुर कोतवाली पहुंचकर पूरे घटनाक्रम से पुलिस को अगवत कराया। अधिवक्ता की शिकायत पर पुलिस ने मोबाइल फोन नंबर धारक के खिलाफ संबधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। पूरे मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए एसओजी से मदद मांगी गई है। कोतवाली प्रभारी धीरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि मामले की गहनता से जांच कर रहे है।
विज्ञापन