फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Four players from Haridwar included in junior boys hockey

जूनियर बालक हॉकी में हरिद्वार से चार खिलाड़ी शामिल

Sun, 15 May 2022 08:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 08:15 PM IST
विज्ञापन
Four players from Haridwar included in junior boys hockey
तमिलनाडू में होने जा रही जूनियर बालक हॉकी इंडिया की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल हुए धर्मनगर - फोटो : HARIDWAR
तमिलनाडु में होने जा रही जूनियर बालक हॉकी इंडिया की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में धर्मनगरी हरिद्वार के चार खिलाड़ी शामिल किए गए हैं। ये खिलाड़ी राज्य की टीम की तरफ से राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश का नेतृत्व करेंगे।
विज्ञापन

उत्तराखंड रज्य की जूनियर बालक हॉकी टीम 12 वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए कोविलपट्टी तमिलनाडु को रवाना हो गई है। उत्तराखंड राज्य टीम में हरिद्वार जनपद के चार हॉकी खिलाड़ियों का चयन उत्तराखंड राज्य टीम में हुआ है। जिसमें स्पोर्ट्स स्टेडियम रोशनाबाद के रुपिन यादव, रूपेश कुमार, विशाल कुमार और फैज शामिल किए गए हैं। जिला क्रीडा अधिकारी राजेंद्र सिंह धामी ने बताया कि टीम का 15 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून में उप क्रीड़ा अधिकारी वरुण बेलवाल की ओर से दिया गया।
विज्ञापन

बेलवाल हॉकी उत्तराखंड टीम के प्रशिक्षक भी प्रतियोगिता के दौरान रहेंगे। इस अवसर पर हॉकी उत्तराखंड के महासचिव किशोर बाफिला, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश ममगाईं, उप क्रीड़ा अधिकारी हरिद्वार प्रदीप कुमार, हॉकी हरिद्वार के सचिव एए खान, हॉकी प्रशिक्षक शिखा बिष्ट, पदम सिंह, आजाद खान, अजय मलिक, दुष्यंत राणा विक्रम सिंह, रविंद्र यादव, विजय पाल ने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी हैं। टीम के प्रशिक्षक वरुण बेलवाल ने बताया कि प्रतियोगिता 17 मई से शुरू होगी। उत्तराखंड का पहला मैच 18 मई को दिल्ली की टीम के साथ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed