फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Four and a half crores in the account, how will it be spent

खाते में साढ़े चार करोड़, कैसे होंगे खर्च?

Mon, 06 Dec 2021 08:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 08:33 PM IST
विज्ञापन
Four and a half crores in the account, how will it be spent
अक्सर विकास कार्यों में बजट न होना बाधा बनता है लेकिन हरिद्वार में एक महकमा ऐसा है, जिसके खाते में साढ़े चार करोड़ रुपये हैं। बावजूद इसके वो इसे खर्च ही नहीं कर पा रहा है।
विज्ञापन

दरअसल, जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में देरी से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य प्रभावित हैं। जिला पंचायत के बैंक खाते में करीब साढ़े चार करोड़ रुपये की रकम पड़ी है लेकिन बोर्ड नहीं होने से वह इसे खर्च ही नहीं कर पा रहा है। प्रशासक के तौर पर जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय के पास जिला पंचायत का चार्ज है। अपर मुख्य अधिकारी एमएस राणा के मुताबिक हाईकोर्ट ने एक जनहित याचिका को लेकर प्रशासकों के नीतिगत फैसले लेने पर रोक लगाई है। गौरतलब है कि जिला पंचायत को इसी साल अक्तूबर में छह करोड़ 36 लाख रुपये राज्य वित्त से मिले थे। इनमें से करीब एक करोड़ रुपये तनख्वाह पर व्यय हो रहे हैं। इतनी ही रकम पुराने और वर्तमान में संचालित विकास कार्यों के भुगतान में खर्च होनी हैं।
विज्ञापन

क्या कहते हैं लोग
क्षेत्र में कई सड़कों का निर्माण होना है। पंचायत स्तर यह काम किया जा सकते हैं, लेकिन कार्यकाल खत्म हो चुका है। अब चुनाव नहीं हो पा रहे हैं, जिससे सड़कों की स्थिति नहीं सुधर पाई है। - नसीम अंसारी, पूर्व जिपं सदस्य, पदार्था
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र में कई स्थानों पर हैंडपंप लगने हैं। कार्यकाल खत्म होने की वजह से नहीं लग सके। अभी पंचायत चुनाव में देरी हो रही है, जिससे क्षेत्र का विकास भी प्रभावित है। - साधुराम चौहान, पूर्व जिपं सदस्य, धारीवाला
गांव में दो तालाब हैं। उनमें से एक तालाब के सौंदर्यीकरण का कार्य पूरा हो चुका है। दूसरे तालाब का सौंदर्यीकरण नहीं हो पाया है। - नूतन कुमार, पूर्व प्रधान कटारपुर

कोट :
18 मई को बोर्ड के सदस्यों का कार्यकाल खत्म हो गया था। इसके बाद चुनाव होने थे लेकिन किसी कारण निर्वाचन नहीं हो पाया। लिहाजा, बगैर बोर्ड की संस्तुति के अब नए कोई भी विकास कार्य नहीं किए जा रहे हैं। नया बोर्ड आने पर ही विकास कार्य होंगे। - एमएस राणा, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed