फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Former employee arrested for stealing jewellery and cash worth lakhs from passengers from hotel

Haridwar News: होटल से यात्रियों के लाखों के जेवर और नकदी चोरी में पूर्व कर्मी गिरफ्तार

Fri, 30 May 2025 12:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Former employee arrested for stealing jewellery and cash worth lakhs from passengers from hotel
हरिद्वार। हरकी पैड़ी के पास होटल गंगा दर्शन में दिल्ली के यात्रियों के लाखों के जेवरात और 1.80 लाख रुपये चोरी के मामले का खुलासा करते हुए होटल के पूर्व कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी के जेवरात और नकदी बरामद कर ली है। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, 24 मई को त्रिवेणी शर्मा उर्फ सोनू निवासी जहांगीरपुरी दिल्ली ने शिकायत दी थी कि वह अपने परिवार के साथ होटल गंगा दर्शन में ठहरे थे। 22 मई की रात उनके कमरे से नकदी व सोने के जेवर चोरी हो गए। शहर कोतवाल रितेश शाह की अगुवाई में टीम ने कैमरों को खंगालने के साथ ही अन्य माध्यमों से खोजबीन शुरू की। सुराग मिलने पर हरिद्वार से अंबाला तक करीब 350 कैमरे चेक किए गए और आरोपी को चिह्नित कर उसकी तलाश शुरू की।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर रितेश शाह ने बताया कि आरोपी अमित उर्फ पत्तल निवासी न्यू टैगोर गार्डन थाना महेशनगर अंबाला कैंट हरियाणा को औद्योगिक क्षेत्र हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह पूर्व में उसी होटल में काम कर चुका है और चोरी के दिन रात करीब 1-2 बजे उसने कमरे में सो रहे यात्रियों का पर्स चोरी कर लिया, जिसमें जेवर और नकदी थी। वह जेवर बेचने की फिराक में था। आरोपी के कब्जे से चार तोले की एक चेन, तीन अंगूठियां, 50 हजार रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------------------------

पहले रिश्तेदारी में चंडीगढ़ और फिर हरिद्वार पहुंचा

इंस्पेक्टर रितेश शाह ने बताया कि आरोपी मोबाइल का प्रयोग नहीं करता है। उसे ट्रेस करना कठिन था। टीम आरोपी के घर पहुंची तो उसके वहां न पहुंचने का पता चला। सीसीटीवी से पता चला कि आरोपी ने अंबाला में वाहन बदल लिया। इसके बाद कैमरों में उसकी लोकेशन नहीं मिली। बाद में आरोपी के रिश्तेदारों से पूछताछ के दौरान पता चला कि 23 मई की शाम चंडीगढ़ गया था। जहां अपने रिश्तेदार के यहां कुछ देर रुका था। खाना खाने के बाद घर जाने की बात कहकर निकल गया। इसके बाद वह अंबाला की तरफ जाते सीसीटीवी में दिखा। घर के रास्ते में कैमरे न होने के कारण कुछ पता नहीं चला। फिर खोज शुरू की गई। तब आरोपी के घर न जाकर हरिद्वार पहुंचने का पता चला। इसके बाद उसे यहां पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed