{"_id":"6aa5459e8daac45ba90303fd","slug":"anti-encroachment-drive-continued-on-the-second-day-as-well-haridwar-news-c-149-1-hrd1003-4524-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वर कुंभ : वाल्मीकि चौक से शिवमूर्ति चौक तक हटाए गए अवैध कब्जे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वर कुंभ : वाल्मीकि चौक से शिवमूर्ति चौक तक हटाए गए अवैध कब्जे
विज्ञापन
फोटो :
दूसरे दिन भी चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, कुंभ मेले की राह होगी साफ
हरिद्वार में आयोजित होने वाले वर्ष 2027 के कुंभ को लेकर मेला और जिला प्रशासन गंभीर
माई सिटी रिपोर्टर
हरिद्वार। शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और सार्वजनिक मार्गों को अतिक्रमणमुक्त करने के लिए जिला प्रशासन ने दूसरे दिन भी अभियान चलाया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर नगर मजिस्ट्रेट हर गिरि के नेतृत्व में यह कार्रवाई हुई। वाल्मीकि चौक से शिवमूर्ति चौक तक सड़क किनारे और फुटपाथों से अवैध कब्जे हटाए गए।
यह अभियान आगामी कुंभ मेले को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। प्रशासनिक टीम ने सड़क किनारे, फुटपाथ और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध रूप से दुकानें सजाने वाले और सामान रखने वाले लोगों में हड़कंप मच गया।
कई अतिक्रमणकारियों ने टीम के पहुंचते ही अपना सामान स्वयं ही समेटना शुरू कर दिया, जहां अतिक्रमण नहीं हटाया गया था, वहां प्रशासन की टीम ने सख्ती दिखाते हुए कार्रवाई की।
विज्ञापन
नगर मजिस्ट्रेट हर गिरि ने स्पष्ट कहा कि सार्वजनिक मार्गों और सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारियों ने अतिक्रमणकारियों को भविष्य में दोबारा व्यवस्था बिगाड़ने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। प्रशासन की ओर से यह भी कहा गया कि शहर की सड़कों को सुगम बनाए रखना प्राथमिकता है।
-- -
बयान...
शहर की सड़कों, फुटपाथों और सार्वजनिक स्थलों को आमजन के आवागमन के लिए सुगम बनाए रखना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। यह अभियान इसी उद्देश्य से चलाया जा रहा है। जिला प्रशासन की टीम को लगातार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें नगर निगम की टीम और पुलिस बल भी मौजूद रहेगा। कांवड़ मेले के दौरान काफी हद तक सफाई की गई थी अब कुंभ से पहले व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त करने के लिए अभियान जारी रहेगा। - मयूर दीक्षित, जिलाधिकारी हरिद्वार