{"_id":"6aa536f351f6ba05360a2991","slug":"aparajita-takes-first-place-in-poetry-recitation-haridwar-news-c-149-1-hrd1003-4520-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: कविता पाठ में अपराजिता प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: कविता पाठ में अपराजिता प्रथम
विज्ञापन
फोटो :
- एसएमजेएन कॉलेज में हिंदी सप्ताह पर कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन
कविता हृदय के गहरे भावों को अभिव्यक्त करने का सशक्त माध्यम : बत्रा
माई सिटी रिपोर्टर
हरिद्वार। एसएमजेएन (पीजी) कॉलेज में 9 से 15 सितंबर तक मनाए जा रहे राष्ट्रीय हिंदी दिवस व हिंदी सप्ताह के उपलक्ष्य में शनिवार को कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने स्वरचित व आधुनिक युग के मुख्य कवियों की कविताओं की सुमधुर व भावपूर्ण प्रस्तुतियां दीं।
यह आयोजन महाविद्यालय की आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ, पर्यावरण प्रकोष्ठ, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, लीगल ऐड सेल, एंटी ड्रग सेल और हिंदी विभाग के अलावा मानक क्लब के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।
श्रीमहंत डॉ. रविंद्रपुरी महाराज ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं को अपना आशीर्वाद व शुभकामनाएं दीं। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि कविता हृदय के गहरे भावों को अभिव्यक्त करने का सबसे सुगम और सशक्त माध्यम है।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अपराजिता (एमए हिंदी), द्वितीय स्थान संध्या (बीए) व तृतीय स्थान सोनाक्षी (बीकॉम) व लक्ष्मी सक्सेना (बीकॉम) को संयुक्त रूप से मिला। कार्यक्रम के दौरान आयुषि, आस्था भगत, खुशी शर्मा, कशिश शुक्ला, सलोनी, प्रीति, दीपिका जोशी, रिया, दीपा एवं देव सहित अन्य विद्यार्थियों ने भी अपनी मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।
मंच पर स्व. हरिवंश राय बच्चन की प्रसिद्ध रचना जो बीत गई सो बात गई, गिरना भी अच्छा है, राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की कलम आज उनकी जय बोल और शिवमंगल सिंह सुमन की चलना हमारा काम है जैसी प्रेरणादायक कविताओं का सस्वर पाठ किया गया। निर्णायक मंडल में डॉ. सरोज शर्मा, डॉ. रिचा मनोचा, दीपिका आनंद, कविता छाबड़ा, डॉ. आशा शर्मा, डॉ. मोना शर्मा व डॉ. रेनू सिंह आदि शामिल थे।