फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Former Congress MLA of Haridwar Amrish Kumar dies after long illness

हरिद्वार: पूर्व विधायक व कांग्रेस नेता अम्बरीष कुमार का लंबी बीमारी के बाद निधन, बेटी ने दी मुखाग्नि

Wed, 21 Jul 2021 09:35 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, हरिद्वार
अमर उजाला नेटवर्क, हरिद्वार Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 21 Jul 2021 09:35 PM IST
सार

पूर्व विधायक अमरीश कुमार काफी समय से बीमार चल रहे थे। लगभग दो महीने मैक्स अस्पताल में भर्ती रहे। मंगलवार देर रात उन्होंने आखिरी सांस ली।
 

विज्ञापन
Former Congress MLA of Haridwar Amrish Kumar dies after long illness
अंतिम यात्रा में पहुंचे काफी लोगों - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक अम्बरीष कुमार (72) का मंगलवार रात लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पूरे जनपद में शोक की लहर दौड़ गई। बुधवार को कनखल स्थित श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनकी बेटी प्रियंमवदा ने पिता की चिता को मुखाग्नि दी। अंतिम यात्रा में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह समेत बड़ी संख्या दूसरे दलों के नेता और सामाजिक संगठनों के लोग शामिल हुए।   

विज्ञापन

अम्बरीष कुमार 1996 में हरिद्वार से समाजवादी पार्टी से विधायक रहे। कुछ वर्ष पहले वह कांग्रेस में शामिल हो गए थे। अम्बरीष कुमार जमीन से जुड़े नेता रहे और हरिद्वार में भाई जी के नाम से विख्यात रहे। काफी समय से वह बीमार थे। करीब दो महीने से एक निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। तीन दिन पहले ही अस्पताल से उनको घर लेकर आए थे। मंगलवार देर रात अपने घर पर उन्होंने आखिरी सांस ली। अम्बरीष कुमार फेफड़ों के इंफेक्शन से जूझ रहे थे। 
विज्ञापन


अंतिम यात्रा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, कांग्रेस प्रदेश महासचिव संजय पालीवाल, विधायक काजी निजामुद्दीन, ममता राकेश, संजय गुप्ता, मेयर अनीता शर्मा, महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, श्रमिक नेता मुरली मनोहर, कांग्रेस के देहरादून महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, परवादून अध्यक्ष संजय किशोर, प्रदीप चौधरी, सतपाल ब्रह्मचारी, मनोज गर्ग, धर्मपाल सिंह, शहजाद, राम सिंह सैनी, रामयश सिंह, यशवंत सैनी, रवि कश्यप, शुभम अग्रवाल, शैलेंद्र सिंह, कैलाश प्रधान, चौधरी बलजीत सिंह, बीएस तेजियांन अशोक शर्मा, राजन मेहता, जगपाल सिंह सैनी, राजीव चौधरी, नमन अग्रवाल समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

'उत्तराखंड की राजनीति का चाणक्य चला गया'

उनकी अंतिम यात्रा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह पहुंचे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की राजनीति का चाणक्य चला गया। चाहे श्रमिकों की राजनीति हो, कोई राजकीय समस्या हो या किसानों की समस्या हो अमरीश हमेशा स्तम्भ की तरह आर-पार की लड़ाई लड़ते थे और कामयाब होते थे।

आज हरिद्वार में तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता अपने आप को असहाय महसूस कर रहे हैं। शायद ही ऐसा पार्टी का समर्पित नेता दोबारा जनम ले। 

कांग्रेस नेता अमरीश कुमार को श्रद्धाजंलि देने वालों में प्रदेश महासचिव व पूर्व राज्यमंत्री डॉ. संजय पालीवाल, विधायक काजी निजामुद्दीन, विधायक ममता राकेश, मेयर अनिता शर्मा, महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, श्रमिक नेता मुरली मनोहर, देहरादून अध्यक्ष लालचंद शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विधायक मदन कौशिक, लक्सर विधायक संजय गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

अम्बरीष कुमार उत्तराखंड की सक्रिय राजनीति के चाणक्य थे। श्रमिकों और किसानों के हकों की लड़ाई के लिए हमेशा संघर्षरत रहे। हमेशा मजबूत स्तंभ की तरह आरपार की लड़ाई लड़ते रहे और कामयाब हुए। उनके निधन से कांग्रेस ही नहीं मजदूरों और किसानों को बड़ा झटका लगा है। पार्टी का समर्पित ऐसा नेता शायद ही दोबारा जन्म ले। 
- प्रीतम सिंह, प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस  

अम्बरीष कुमार ने लोकतांत्रिक एवं धर्मनिरपेक्ष मूल्यों के लिए जीवन समर्पित कर दिया। हमेशा गरीबों और पीड़ितों के साथ खड़े रहे। जहां भी अन्याय देखा वहीं इंसाफ के लिए आवाज बुलंद की। चुनावी असफलताओं को कभी सार्वजनिक जीवन पर हावी नहीं होने दिया। न किसी से डरे ना अपने सिद्धांत बदले। 
- अंशुल श्रीकुंज, पूर्व अध्यक्ष महानगर कांग्रेस

अम्बरीष कुमार अवाम की आवाज थे। उनके आकस्मिक निधन से हरिद्वार की जनता को आघात पहुंचा है। उनका लंबा राजनीतिक जीवन रहा। अपने साथियों के लिए मर मिटने वाले अम्बरीष कुशल राजनीतिक रहे। उन्हें उत्तर प्रदेश विधानसभा में सर्वश्रेष्ठ विधायक का पुरस्कार मिला था। 
- मदन कौशिक, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा 

अम्बरीष कुमार 50 साल से राजनीति में सक्रिय थे। हर किसी को चुनौती देने वाले नेता रहे। वह आठ बार चुनाव लड़े। जमीनी नेता थे और मजबूत जनाधार था। आठ चुनावों में 6 चुनावों में दूसरे नंबर पर रहे। 
- डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, सांसद हरिद्वार 

अम्बरीष कुमार का निधन कांग्रेस के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने हरिद्वार को कई बड़े आंदोलनों का गवाह बनाया। जीवनभर पीड़ितों के अधिकारों की लड़ाई लड़ते रहे। 
- किशोर उपाध्याय, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed