फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Forest team tranquilized Guldar Haridwar Uttarakhand News in hindi

Haridwar News: वन विभाग की टीम ने गुलदार को किया ट्रेंक्यूलाइज, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

Fri, 07 Feb 2025 02:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लालढांग (हरिद्वार)
संवाद न्यूज एजेंसी, लालढांग (हरिद्वार) Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Fri, 07 Feb 2025 02:28 PM IST
सार

ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलने पर वन टीम मौके पर पहुंची। वन कर्मियों ने गन्ने के खेत की निगरानी की। वन क्षेत्राधिकारी हरीश गैरोला ने टीम सहित मौके पर पहुंचकर खेत को चारों ओर से घेर लिया।

विज्ञापन
Forest team tranquilized Guldar Haridwar Uttarakhand News in hindi
leopard - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रामीणों में दहशत फैला रहे गुलदार को वन विभाग की टीम की ओर से ट्रेंक्यूलाइज कर लिया गया है। इससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। लालढांग के चमरिया में दिनदहाड़े आबादी क्षेत्र में गुलदार की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई थी।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को दिन में चमरियागांव गुलदार घूमता दिखाई दिया। ग्रामीणों ने भगाया तो गुलदार नयागांव में आकर किसान मोहम्मद जावेद के गन्ने के खेत मे चला गया। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलने पर वन टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


वन कर्मियों ने गन्ने के खेत की निगरानी की। वन क्षेत्राधिकारी हरीश गैरोला ने टीम सहित मौके पर पहुंचकर खेत को चारों ओर से घेर लिया। गुलदार इधर-उधर भागने लगा। मशक्कत के बाद गुलदार को ट्रेंक्यूलाइज कर पकड़ने में टीम कामयाब रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...CM Yogi Uttarakhand Visit:  बच्चे को दुलारा...इस बात पर हुए दुखी, बोले-राष्ट्र सुरक्षा की दृष्टि से नहीं उचित

वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि गुलदार को रेस्क्यू सेंटर भेजा गया है। जहां उसका मेडिकल परीक्षण किया जाएगा। इसके बाद उसे जंगल में छोड़ने और रेस्क्यू सेंटर में रखने का निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed