फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Forest department employees are standing on dharna

वार्ता विफल, कर्मी बोले डीएफओ का तबादला ही हल

Wed, 15 Dec 2021 11:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Forest department employees are standing on dharna
वन विभाग के कर्मचारियों से वार्ता करते अधिकारी । - फोटो : HARIDWAR
अभद्रता का आरोप लगाते हुए डीएफओ के ट्रांसफर कराने पर अड़े कर्मचारियों की वार्ता यहां से ट्रांसफर होकर गए डीएफओ और वन विभाग के वरिष्ठ पशु चिकित्सक से भी विफल हो गई है। बुधवार को कर्मचारियों ने दो टूक कहा कि डीएफओ का ट्रांसफर ही केवल धरने का हल है। इससे पहले आंदोलन समाप्त नहीं होगा।
विज्ञापन

शासन की तरफ से पांच दिसंबर को शासन की ओर से भेजे गए डीएफओ डीएस मीणा के खिलाफ उत्तरांचल फॉरेस्ट मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन शाखा हरिद्वार के बैनर तले हरिद्वार वन प्रभाग के कर्मचारियों ने सोमवार को मोर्चा खोल दिया था। कर्मचारी डीएफओ का तबादला करने की मांग को लेकर दफ्तर के परिसर में ही धरना दे रहे हैं। उन्होंने मांग को लेकर संघर्ष समिति का गठन भी किया है। बुधवार को फिर से यहां से हाल ही में ट्रांसफर हुए डीएफओ नीरज कुमार शर्मा और वन विभाग के वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. अमित ध्यानी कर्मचारियों के बीच पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने कर्मचारियों को मानने के लिए वार्ता की। उन्होंने मामले को निपटाकर धरना समाप्त करने का आग्रह किया है। लेकिन कर्मचारियों ने साफ कहा कि जब तक डीएफओ का ट्रांसफर नहीं होगा, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर रणवीर सिंह रावत, शेखर चंद्रजोशी, पुष्पा जोशी, रोशन खान, अवनीश, रामकुमार वर्मा, हरीशचंद्र ध्यानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed