फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Food will be expensive in hotels and restaurants

होटल-रेस्टोरेंटों में खाना, खाना होगा मंहगा

Mon, 04 Apr 2022 11:22 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 11:22 PM IST
विज्ञापन
Food will be expensive in hotels and restaurants
हर तरफ महंगाई की मार से सब परेशान हैं। गैस, सब्जी से लेकर मसालों के दामों में बढ़ोतरी होने से होटल-रेस्टोरेंट संचालक भी परेशान हो गए हैं। ऐसे में होटल-रेस्टोरेंटों में भी खाना, खाना महंगा हो जाएगा। महंगाई के कारण बचत न होने से नुकसान झेल रहे होटल-रेस्टोरेंट संचालक लगभग 10 फीसदी तक दाम बढ़ाने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

हरिद्वार में 150 से ज्यादा छोटे-बड़े होटल-रेस्टोरेंट हैं। इन सभी पर व्यावसायिक गैस सिलिंडरों से ही खाना तैयार किया जाता है। काफी समय से लगातार व्यावसायिक गैस सिलिंडर महंगा हो रहा है। ये सिलिंडर 2047 से 250 बढ़कर 2292 रुपये तक पहुंच गया है। वहीं दाल, सब्जी, मिर्च मसालों के दामों में भी बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में होटल-रेस्टारेंटों में खाना अब तक पुराने दामों में ही बिक रहा है लेकिन अब बढ़ती महंगाई का असर होटल-ढाबों पर भी दिखाई देगा। होटल-रेस्टोरेंट व्यवसायी महंगाई के बावजूद खाने के पुराने रेट ही होने से परेशानी झेल रहे हैं। बचत न होने से होटल व कर्मचारियों का खर्च निकालना भी मुश्किल होता जा रहा है। अब ऐसे में खाने के रेट बढ़ाने के अलावा और कोई उपाय नहीं है। इसको देखते हुए जल्द ही खाने के दाम बढ़ाए जा सकते हैं।
विज्ञापन

गैस सिलिंडर से लेकर हर चीज के दाम आसमान छू रहे हैं। अभी पुराने रेट के हिसाब से ही खाना बिक रहा है। इससे होटल-रेस्टारेंट संचालक भी परेशान हैं। अभी रेट बढ़ाने को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। जल्द ही इस पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संजीव नैय्यर, रेस्टारेंट व्यवसायी
लगातार बढ़ती महंगाई के कारण होटल-रेस्टारेंट में खाना खाने वाले लोगों की संख्या पहले ही कम हो गई है। अब खाद्य सामग्रियों के दामों में वृद्धि होने के कारण होटल का संचालन करने में भी परेशानी आ रही है। बढ़ती सामग्रियों के अनुसार ही खाने के दाम भी तय करने के लिए चर्चा करेंगे।

- दीपक कपूर, होटल व्यवसायी
महंगाई बढ़ने से हर कोई परेशान है। महंगाई का असर कारोबार पर भी पड़ रहा है। खाने के रेट पुराने हिसाब से ही वसूले जा रहे हैं लेकिन महंगाई निरंतर बढ़ रही है। इसको लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा।
- संगीत मदान, होटल व्यवसायी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed