फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Food security team destroyed one quintal sweet

खाद्य सुरक्षा टीम ने नष्ट की एक कुंतल खराब मिठाई

Tue, 22 Feb 2022 12:47 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 12:47 AM IST
विज्ञापन
Food security team destroyed one quintal sweet
मिठाई का मैन्युफैक्चिरिंग प्लांट पर छापेमारी करती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम । - फोटो : HARIDWAR
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने खाद्य पदार्थों के सैंपल भरने का अभियान सोमवार को भी जारी रखा। अभियान के दौरान एक कुंतल खराब मिठाई नष्ट कराई गई। एक मैन्युफैक्चरिंग प्लांट समेत दो प्रतिष्ठानों से गुलाब जामुन समेत पांच सैंपल लिए गए। सैंपलिंग टीम की ओर से जारी कार्रवाई से धर्मनगरी के खाद्य पदार्थ बेचने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा आयुक्त पंकज पांडेय के निर्देश पर मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों समेत खाद्य पदार्थों के स्टॉक विक्रेताओं और मिठाई की दुकानों पर छापे और सैंपलिंग का अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को डिप्टी कमिश्नर राजेंद्र सिंह कठैत के नेतृत्व में पथरी क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में चल रही सिक्यूरेड फूड की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट से टीम ने मावा, बर्फी और लड्डूू का सैंपल लिया। इसके बाद टीम ने जगजीतपुर कनखल स्थित राजपूत स्वीट शॉप से गुलाब जामुन और पनीर का नमूना लिया। सैंपलों को जांच के लिए रुद्रपुर स्थित प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। जो रिपोर्ट आएगी उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान टीम की ओर से एक कुंतल दूषित मिठाई को मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। साथ ही कारोबारियों को खाद्य पदार्थों के लिए सुधारात्मक निर्देश भी दिए गए। इस मौके पर जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरएस पाल, टिहरी के जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी एमएन जोशी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी संतोष सिंह, संदीप मिश्रा, कपिल देव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed