फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Focus on Traffic Arrangements for Kumbh; Bus and Shuttle Services to Increase

Haridwar News: कुंभ के लिए यातायात व्यवस्था पर जोर, बढ़ेंगी बस और शटल सेवाएं

Sat, 04 Jul 2026 06:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Sat, 04 Jul 2026 06:06 PM IST
विज्ञापन
Focus on Traffic Arrangements for Kumbh; Bus and Shuttle Services to Increase
- कांवड़ यात्रा के मॉडल पर बनेंगे अस्थायी बस स्टेशन, 37 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन और शटल सेवा की तैयारी
विज्ञापन

- कांवड़ यात्रा की तर्ज पर कुंभ के लिए अस्थायी बस स्टेशनों की तैयारी
- रोडवेज के साथ समन्वय बनाते हुए आवागमन की सुविधाओं पर दिया जा रहा है विशेष ध्यान
- अस्थायी बस स्टैंड के अलावा इलेक्टि्रक बसों के संचालन से मिलेगी श्रद्धालुओं को सुविधा
माई सिटी रिपोर्टर
हरिद्वार। कुंभ मेले के आयोजन की रूपरेखा तैयार करने में जुटे प्रशासन ने यातायात प्रबंधन को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल किया है। कांवड़ यात्रा के अनुभव से सीख लेते हुए, प्रशासन ऋषिकुल, बैरागीद्वीप और नजीबाबाद हाईवे किनारे गौरीशंकर में खाली पड़ी भूमि का उपयोग यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए कर रहा है। इसी क्रम में, परिवहन निगम भी विभिन्न मार्गों पर सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए कमर कस चुका है।
मेला प्रशासन के अनुसार, कांवड़ यात्रा के दौरान बसों के लिए जिस तरह से अस्थायी स्टेशन बनाए गए थे, उसी तर्ज पर कुंभ मेले के लिए भी बस स्टेशन की व्यवस्था की जाएगी। हालांकि, इस बार कुंभ में रुड़की से ही शटल सेवा चलाने की योजना पर भी विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

कुंभ से पहले, रोडवेज अपने बसों के बेड़े को बढ़ाने के लिए भी सक्रिय है। वर्तमान में, लगभग 100 बसें हरिद्वार बस स्टैंड से विभिन्न रूटों पर संचालित हो रही हैं। इसके अतिरिक्त, 37 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की भी तैयारी चल रही है। यदि यह पहल सफल होती है, तो रोडवेज इलेक्ट्रिक बसों के माध्यम से श्रद्धालुओं और आम यात्रियों को यात्रा सुविधा प्रदान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
अस्थायी बस स्टैंड पर बढ़ेेंगी सुविधाएं
कांवड़ यात्रा के दौरान, गौरीशंकर, ऋषिकुल ग्राउंड, बैरागी कैंप और मोतीचूर जैसे स्थानों से बसों के संचालन की योजना बनाई गई है। इससे कई रूटों पर बेहतर लाभ मिलने की उम्मीद है। कुंभ मेले के लिए भी इसी तरह की व्यवस्था लागू की जाएगी ताकि यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। कुंभ में बनने वाले अस्थायी बस स्टैंडों में इस बार सुविधाएं विकसित करने के लिए भारी भरकम बजट स्वीकृत हुआ है। इन स्थानों पर अस्थायी बस स्टैंड में शौचालय, पेयजल के साथ कैंटीन की सुविधा भी विकसित करने की योजना है।

----------------
यातायात प्रबंधन की योजनाएं
- अस्थायी बस स्टेशन : कांवड़ यात्रा की तर्ज पर कुंभ मेले के लिए भी अस्थायी बस स्टेशनों की स्थापना की जाएगी।
- शटल सेवा : रुड़की से शटल सेवा चलाने की पूरी तैयारी है।
- बसों की संख्या बढ़ाना : रोडवेज अपने मौजूदा बेड़े में नई बसें शामिल कर रहा है।
- इलेक्ट्रिक बसों का संचालन : 37 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की तैयारी है, जो पर्यावरण के अनुकूल और आधुनिक सुविधा प्रदान करेंगी।
- विशेष रूटों पर संचालन : गौरीशंकर, ऋषिकुल ग्राउंड, बैरागी कैंप और मोतीचूर जैसे स्थानों से बसों का संचालन किया जाएगा।
यह सभी तैयारियां यह सुनिश्चित करने के लिए की जा रही हैं कि कुंभ जैसे विशाल आयोजन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे और लाखों श्रद्धालुओं को सुगम यात्रा का अनुभव प्राप्त हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed