फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Delhi-Haridwar National Highway under construction flyover Panel fell on car, driver seriously injured

दिल्ली-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर का पैनल कार पर गिरा, चालक गंभीर घायल

Wed, 04 Nov 2020 11:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 04 Nov 2020 11:49 PM IST
विज्ञापन
Delhi-Haridwar National Highway under construction flyover Panel fell on car, driver seriously injured
हरिद्वार हाईवे पर निर्माणाधीन फ्लाइओवर में चल रहा कार्य के दौरान कार पर गिरा ब्लॉक । - फोटो : HARIDWAR

दिल्ली-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर चंडी चौक के पास निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक पैनल नीचे चल रही कार के ऊपर गिरा गया। हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पैनल इतना भारी था कि उसके गिरने से कार का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया । चालक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार,  कार सवार मोहम्मद आदिल, शोयब और जकरिया निवासी लिसाड़ी रोड मेरठ बुधवार की शाम ऋषिकेश से मेरठ लौट रहे थे। वह जैसे ही चंडी चौक के पास पहुंचे तो उनकी कार पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक पैनल आ गिरा।
विज्ञापन



हादसे में मोहम्मद आदिल केसर पर गंभीर चोट आ गईं। जबकि अन्य दो युवक शोयब और जकरिया को हल्की चोटें आई। पैनल इतना भारी था कि कार का आधे से अधिक का आगे हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घायल कार चालक मोहम्मद आदिल को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। रोड़ी बेलवाला चौकी इंचार्ज पवन डिमरी ने घायल का जिला अस्पताल में उपचार कराया गसा है। देर रात फ्लाईओवर का निर्माण करा रहे ठेकेदार और पीड़ितों के बीच आपसी समझौता भी हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ी लापरवाही आई सामने
हरिद्वार दिल्ली हाईवे पर जटवाड़ा पुल से लेकर शांतिकुंज तक कई फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है। ऐसे में फ्लाईओवर का पैनल सड़क पर चलती कार पर गिर जाना बड़ी लापरवाही दर्शाता है। यदि यह पैनल किसी बाइक अथवा स्कूटी सवार के ऊपर गिर जाता तो किसी बड़े हादसे से भी इनकार नहीं किया जा सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed