फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   haridwar news: Five year old girl sexually abused by a minor

हरिद्वार : पांच साल की बच्ची से नाबालिग ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने शुरू कर दी मामले की जांच

Tue, 01 Dec 2020 02:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Tue, 01 Dec 2020 02:33 PM IST
विज्ञापन
haridwar news: Five year old girl sexually abused by a minor
- फोटो : AMAR UJALA

पथरी थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार शाम पांच साल की बच्ची के साथ उसके पड़ोसी ने दुष्कर्म कर लिया। दुष्कर्म का आरोपी 14 साल का नाबालिग किशोर है। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करवाकर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। साथ ही बच्ची की हालत गंभीर देख उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पथरी थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार शाम एक पांच साल की बच्ची अपने घर पर खेल रही थी। शाम करीब पांच बजे उसका पड़ोसी 14 वर्षीय किशोर बच्ची को बहलाकर अपने घर ले गया। उस वक्त किशोर के घर पर कोई नहीं था। आरोप है कि वहां आरोपी किशोर ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


इसके बाद किशोर घर से बाहर आकर टहलने लगा। काफी देर तक बच्ची अपने घर वापस नहीं आई तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने आसपास बच्ची की तलाश शुरू की। इसी बीच किसी ने बच्ची के परिजनों को जानकारी दी कि कुछ समय पहले पड़ोसी किशोर बच्ची को अपने साथ ले जाते हुए देखा गया था। जानकारी मिलने पर परिजन तुरंत किशोर के घर पहुंचे तो वहां बच्ची बदहवाश पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्ची की हालत देखकर परिजन सारा मामला समझ गए। गुस्साए परिवार के लोग ग्रामीणों को साथ लेकर थाने पहुंचे। जहां पुलिस ने बच्ची को तत्काल मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा। जिला अस्पताल में बच्ची की हालत खराब होने से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। सीओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित परिजनों ने आरोपी पड़ोसी किशोर के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर आरोपी पर केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है। बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed