{"_id":"61a4e605bcc08d659d22dbf7","slug":"five-thousand-will-be-available-for-utensils-with-a-pucca-house-haridwar-news-drn3973852105","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर छुपाने को आशियाना के साथ रसोई में बर्तनों को भी पांच हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर छुपाने को आशियाना के साथ रसोई में बर्तनों को भी पांच हजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का घर बनने के बाद गरीब परिवारों को बर्तन व अन्य सामान खरीदने के लिए पांच-पांच हजार रुपये भी दिए जाएंगे। हालांकि धीमी गति से आग बढ़ रही योजना के तहत चयनित साढ़े सात हजार चयनित परिवारों में से केवल 25 परिवारों के मकान ही तैयार हो पाए हैं। इन परिवारों को जल्द बर्तनों के लिए पैसा जारी कर दिया जाएगा।
सरकार की ओर से गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के मकान बनाने के लिए पैसे दिए जा रहे हैं। योजना के तहत वर्ष 2019 में करीब 19 हजार आवासहीन परिवारों के नाम भारत सरकार के पोर्टल पर अपलोड किए गए थे। बाद में कोरोना संक्रमण के चलते यह प्रक्रिया रुक गई थी। इसके बाद जिला प्रशासन की ओर से कई बार सत्यापन अभियान चलाया गया। हर बार कुछ न कुछ त्रुटियों और अपात्रता की वजह से चयनित आवासहीन परिवारों की सूची से नाम हटते रहे। अब धीरे-धीरे अपात्रों और कुछ अन्य खामियों के कारण 11500 लोगों के नाम सूची से हट चुके हैं। शेष रहे साढ़े सात हजार परिवारों में से 2022 तक 2560 को आवास लगभग निर्माण के लिए पैसा जारी किया जा चुका है। इनमें से जिलेभर के 25 आवास तैयार हो चुके हैं। इन परिवारों को गृह प्रवेश के लिए पांच-पांच हजार रुपये अतिरिक्त दिए जाएंगे। यह पांच हजार रुपये बर्तन खरीदने के लिए दिए जाएंगे।
प्रदेश सरकार देगी यह पैसे
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य सरकार की ओर से पांच-पांच हजार रुपये दिए जाने की घोषणा की थी। जिसके क्रम में पिछले महीने शासनादेश जारी हुआ था। अब जिला मुख्यालय पर चयनित लाभार्थियों के लिए प्रति लाभार्थी को पांच-पांच रुपये देने के लिए बजट मिल गया है।
विज्ञापन
दिसंबर में पूरे होंगे नौ सौ परिवारों के आशियाने
ग्राम्य विकास विभाग के परियोजना निदेशक आरसी तिवारी ने बताया कि सरकारी आवासों को पूरा कराने के लिए युद्घस्तर पर निर्माण कार्य शुरू करा दिए गए हैं। दिसंबर में ही करीब नौ सौ आवास का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जनपद के 25 आवास लगभग तैयार हो चुके हैं। अगले सप्ताह में अंतिम किस्त के साथ पांच-पांच हजार रुपये बर्तन आदि के लिए अतिरिक्त दिए जाएंगे।
- आरसी तिवारी, परियोजना निदेशक, ग्राम्य विकास विभाग, हरिद्वार