फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Five hundred challan will be deducted for not wearing a mask

बिना मास्क पर कटेगा पांच सौ रुपये का चालान

Thu, 28 Apr 2022 08:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 08:09 PM IST
विज्ञापन
Five hundred challan will be deducted for not wearing a mask
चारधाम यात्रा पहले कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने बिना मास्क के पांच सौ रुपये का चालान काटने के आदेश जारी कर दिए हैं। आदेशों का पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों से सख्ती के साथ पालन कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

दिल्ली एनसीआर के साथ पूरे देश में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। इसके कारण लोगों के दैनिक जीवन को लेकर फिर से पाबंदियों का दौर शुरू होने की आशंका बढ़ने लगी हैं। कुछ जगहों पर तो सरकार और प्रशासन की ओर से कोरोना से बचाव को लेकर एहतियातन नए-नए आदेश जारी करने भी शुरू कर दिए गए हैं। मई के पहले सप्ताह में प्रदेश में शुरू होने जा रही चारधाम यात्रा को लेकर भी जिला प्रशासन बढ़ते कोरोना संक्रमण के केसों को लेकर चिंतित नजर आ रहा है। क्योंकि चारधाम यात्रा में बढ़ी संख्या में यात्री हरिद्वार से भी होकर गुजरते हैं। लेकिन कोरोना संक्रमण से धर्मनगरी के लोग बेफ्रिक नजर आ रहे हैं। वह बिना मास्क के गंगा घाटों समेत अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर घूम रहे हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने बताया कि शहर समेत जनपद में क्षेत्र में बिना मास्क निकलने वालों से 500 रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। आदेशों का कड़ाई के साथ पालन कराने के लिए जिलधिकारी ने सभी एसडीएम को निर्देशित कर दिया है। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर और पाबंदियां भी लगाई जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed