फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   First he harassed the woman for dowry, then gave her triple talaq

Haridwar News: पहले दहेज के लिए महिला का उत्पीड़न किया, फिर दिया तीन तलाक

Sun, 01 Jun 2025 12:07 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
First he harassed the woman for dowry, then gave her triple talaq
पथरी। थाना क्षेत्र में पहले दहेज के लिए विवाहिता का उत्पीड़न किया और अब तीन तलाक दे दिया है। पुलिस ने विवाहिता के भाई की तहरीर पर आरोपी पति और ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और तीन तलाक का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, हुसैन निवासी अम्बूवाला थाना पथरी ने तहरीर देकर बताया कि तीन साल पहले उसकी बहन गुलशन की शादी इमरान निवासी बहादरपुर जट के साथ हुई थी। शादी में करीब पांच लाख रुपये खर्च किए थे। इमरान को आर्थिक मदद के लिए डेढ़ लाख रुपए उधार दिए थे। बहन ने एक बेटी को जन्म दिया था। इसके बाद भी उसकी बहन को मानसिक एवं शारीरिक रूप से उत्पीड़न किया जाता रहा। कई बार परिवार के लोगों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन इमरान व उसकी मां महमूना अपनी हरकतों से बाज नहीं आए।
विज्ञापन


आरोप है कि 20 मई को इमरान और उसकी मां ने बहन गुलशन को घर से बाहर निकाल दिया। बहन का फोन आने पर वह व उसकी बहन रोशन वहां पहुंचे और इमरान व उसकी मां को समझाने का प्रयास किया। तब दोनों ने गाली-गलौज की। दोनों के सामने ही उसकी बहन को इमरान ने तीन तलाक दे दिया। आरोप है कि सभी मारपीट पर उतारू हो गए। तब वह अपनी बहन व भांजी को लेकर घर आ गया। थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया कि आरोपी पति, सास और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed