फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   First he beat his wife and threw her out of the house, then gave her triple talaq

Haridwar News: पहले पत्नी को पीटकर घर से निकाला, फिर तीन तलाक दिया

Tue, 10 Sep 2024 02:20 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
First he beat his wife and threw her out of the house, then gave her triple talaq
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में एक विवाहिता को पति ने पहले दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। फिर उसकी बहन के घर पर जाकर तीन तलाक दे दिया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी पति सहित पांच के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, तलाक, मारपीट सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार अमीरजहां निवासी बाबर कॉलोनी निकट ईदगाह ज्वालापुर ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी शादी 15 नवंबर 2021 को नावेद निवासी ग्राम लाडवा, नई अनाज मंडी, विकास नगर कॉलोनी, जिला कुरुक्षेत्र (हरियाणा) के साथ हुआ था। वह अपनी बड़ी बहन के घर बाबर कॉलोनी में रहती थी। बहन ने अपनी हैसियत के अनुसार काफी खर्चा कर सामान दिया था। शादी के पहले दिन से पति, सास वस्सो, ससुर उमर, देवर सुहेल व मुबारिक दहेज कम लाने के ताने देकर मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। दहेज में कार व अन्य सामान की मांग के लिए लगातार दबाव बनाते रहे और पति नावेद नशा कर पीटता रहा।
विज्ञापन

11 सितंबर 2022 को सभी ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। तब वह ज्वालापुर अपनी बहन के घर आ गई। कार्रवाई के डर से माफी मांगकर ससुरालिये उसे फिर ले गए। 16 सितंबर 2023 को फिर मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। तब से वह बहन के घर रह रही है। बीती 28 जुलाई को पति नावेद आया और मारपीट की, फिर उसे तीन बार बोलकर तलाक दे दिया। कार्रवाई करने पर हत्या की धमकी देकर भाग गया। इसके बाद उसने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। एसएसआई राजेश बिष्ट ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed