{"_id":"654a00603cf919a12c37b3384988cf8c","slug":"fire-in-train-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋषिकेश पैसेंजर कोच में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋषिकेश पैसेंजर कोच में लगी आग
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Thu, 05 Nov 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हरिद्वार रेलवे स्टटेश्ान के यार्ड में खड़ी ऋषिकेेश पैसेंजर की एक बोगी में आग लग गई। शटिंग स्टाफ की सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। रेलवे प्रशासन आग लगने के कारणों की जांच कर रहा है।
ट्रेन नौ नंबर प्लेटफार्म से सटे यार्ड लेन नंबर 15 पर खड़ी थी। इस ट्रेन में 20 कोच लगे थे। बुधवार की शाम करीब सवा पांच बजे ट्रेन को धुलाई के लिए वाशिंग लाइन ले जाया जाना था।
ट्रेन बृहस्पतिवार सुबह सवा आठ बजे दिल्ली जानी थी। ऋषिकेश से आजकल ट्रेनों का संचालन बंद होने के कारण यह ट्रेन यहां से ही दिल्ली के लिए संचालित हो रही है। जैसे ट्रेन को वाशिंग लाइन ले जाने के लिए शटिंग स्टाफ के कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो उन्हें ज्वालापुर की तरफ से सातवें नंबर का कोच (नंबर एनआर 13421) के अंदर से धुआं आता दिखाई दिया। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना रेलवे के स्थानीय अधिकारियों को दी।
विज्ञापन
रेल अधिकारियों की ओर से फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम आग पर काबू पाया। शटिंग स्टाफ ने आग लगने वाली कोच को अन्य कोचों से अलग किया। यदि इसे अलग नहीं किया होता तो आग की चपेट में अन्य बोगियां भी आ सकती थी।
स्थानीय अधिकारियों की ओर से पूरे घटनाक्रम से उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया है। स्टेशन अधीक्षक एमके सिंह ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।