Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Fire broke out in a lodge near Har ki Pauri, trapped people were rescued

Haridwar News: हरकी पैड़ी के पास लॉज में लगी आग, फंसे लोगों को निकाला

Sat, 07 Jun 2025 12:04 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in a lodge near Har ki Pauri, trapped people were rescued
हरिद्वार। हरकी पैड़ी के नजदीक स्थित एक लॉज में शुक्रवार देर रात अचानक आग लग गई। आग लगने से लॉज में ठहरे कई लोग अंदर ही फंस गए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। बाहर रोड की तरफ सीढ़ियां लगाकर लोगों को सकुशल निकाल लिया गया। साथ ही आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, हरकी पैड़ी चौकी के ठीक सामने गौरव लॉज है। जहां शुक्रवार की रात गैलरी में बिजली के बॉक्स में तेज ब्लास्ट हुआ और अचानक आग लग गई। आसपास के बोर्ड भी चपेट में आ गए। देखते ही देखते आग बढ़ती गई, जिससे यहां कमरों में ठहरे करीब 35 यात्री अंदर फंस गए और चीख पुकार मच गई। सूचना मिलते ही शहर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह, हरकी पैड़ी चौकी प्रभारी संजीत कंडारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग की टीमें भी बुला ली गईं। पुलिस और दमकल कर्मियों ने हालात को काबू में करने के लिए विशेष प्रयास किए। लॉज की ऊपरी मंजिलों पर फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए सीढ़ियों का सहारा लिया गया। कई लोगों को खिड़कियों के रास्ते बाहर निकाला गया। राहत की बात रही कि समय रहते रेस्क्यू शुरू होने से हादसे से बचाव हो गया।
विज्ञापन


वहीं, घटना से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा। हरकी पैड़ी जैसे संवेदनशील क्षेत्र में आग की खबर फैलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। लॉज के बाहर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिन्हें नियंत्रित करने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। अग्निशमन अधिकारी बीरबल सिंह का कहना है कि आग पर काबू पा लिया गया है। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है। अभी पूरे मामले की जांच की जा रही है। कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि 35 यात्रियों को सकुशल रेस्क्यू कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed