{"_id":"69e38fcf1d394cf8c00337e8","slug":"fire-breaks-out-in-a-mud-house-in-purushottam-nagar-goods-burnt-to-ashes-haridwar-news-c-35-1-hrd1009-147638-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: पुरुषोत्तम नगर में कच्चे घर में लगी आग, सामान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: पुरुषोत्तम नगर में कच्चे घर में लगी आग, सामान जलकर राख
विज्ञापन
पुरूषोत्तम नगर में घर में लगी आग को बुझाते ग्रामीण । संवाद
पथरी। पुरुषोत्तम नगर में शनिवार को एक छप्पर में आग लग गई। आग से अंदर रखा सामान जलकर राख हो गया। घटना के समय घर का मालिक अपने परिजनों के साथ खेत में गेहूं की फसल काटने गया हुआ था, जबकि बच्चे स्कूल गए थे। इस दौरान घर पर कोई मौजूद नहीं था। वन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार, संजय पुत्र अतरू निवासी पुरुषोत्तम नगर के घर में शनिवार सुबह करीब 11 बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे कच्चे घर को अपनी चपेट में ले लिया। घर में रखा कपड़े, बिस्तर, बेड, अनाज की टंकी, पंखा, बर्तन और खाट सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया।
वन क्षेत्राधिकारी शीशपाल सिंह ने बताया कि इन दिनों बढ़ते तापमान के कारण आग लगने की घटनाएं बढ़ रही हैं। बताया कि आग बुझाने में वन दरोगा हरीश वालिया, वन बीट अधिकारी आकाश सैनी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।