फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Financial approval of Rs 2 crore 32 lakh received for construction of three roads

Haridwar News: तीन सड़क निर्माण को दो करोड़ 32 लाख रुपये की मिली वित्तीय स्वीकृति

Sat, 09 Aug 2025 11:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Financial approval of Rs 2 crore 32 lakh received for construction of three roads
हरिद्वार। शासन ने हरिद्वार जिले की बीएचईएल रानीपुर विधानसभा में राज्य योजना से सड़क निर्माण के तीन कार्यों के लिए दो करोड़ 32 लाख 64 हजार रुपये की वित्तीय और प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। सरकार ने सड़क निर्माण के लिए 30,000 रुपये भी जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

रानीपुर विधायक आदेश चौहान के प्रस्ताव पर राज्य योजना से विधानसभा में नगरपालिका शिवालिकनगर के वार्ड-13 के केशवनगर में आंतरिक गलियों की इंटरलॉकिंग टाइल्स से सड़क निर्माण कार्य, रोशनाबाद की आंतरिक गलियों की इंटरलॉकिंग टाइल्स से सड़क निर्माण कार्य और ग्राम सभा रावली महदूद की आंतरिक सड़कों का इंटरलॉकिंग टाइल्स से निर्माण कार्य किया जाना है। योजना से कुल 2.5 किमी सड़क निर्माण किया जाना है। निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग को कार्यदायी संस्था नामित किया है।
विज्ञापन

रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री की प्रदेश के लिए विकासपरक सोच से ही विकास कार्य धरातल पर तेजी से आ रहे हैं। क्षेत्र का विकास सरकार की प्राथमिकता है। भाजपा शासन काल में रानीपुर विधानसभा में विकास की नई गाथा लिखी है। सड़कों की टेंडर प्रक्रिया को पूरा कर जल्द ही निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed