फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Fight over vehicle overtaking

Haridwar News: वाहन ओवरटेक करने को लेकर हुई मारपीट

Sun, 08 Sep 2024 01:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
Fight over vehicle overtaking
हरिद्वार। वाहन ओवरटेक करने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष ने लूट की सूचना पुलिस को दी, जिससे पुलिस में हड़कंप मच गया। जब पुलिस ने सिंहद्वार के पास युवकों को पकड़कर पूछताछ की तो लूट की कहानी झूठी निकली। टोल प्लाजा के पास दोनों के बीच गहमा-गहमी हुई और सिंहद्वार के पास मारपीट हुई थी। किसी भी पक्ष ने पुलिस को तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार घटना करीब रात डेढ़ बजे की है। उत्तरी हरिद्वार निवासी व्यापारी कन्हैया घोष अपनी कार से रुड़की तरफ से आ रहे थे। तभी बाइक पर दो युवक आ रहे थे। टोल प्लाजा के पास ओवरटेक करने को लेकर दोनों पक्षों में गहमा-गहमी हो गई। इसके बाद सिंहद्वार के पास पहुंचते ही कार सवार रुक गए और बाइक सवारों को भी रोक लिया। इसके बाद दोनों के बीच जमकर मारपीट हो गई। बाइक सवार युवकों ने कार में पत्थर मारकर शीशा तोड़ दिया।
विज्ञापन

इस बीच पुलिस को सूचना दे दी गई कि बाइक सवारों ने व्यापारी से लूट कर दी है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। बाइक सवार युवकों पकड़कर पूछताछ की। तब सामने आया कि दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। लूट की कहानी झूठी निकली। देर रात तक दोनों पक्षों में समझौते प्रयास हुए। फिर किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी। थाना प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। लूट नहीं हुई थी। किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed