{"_id":"6a563ec0785a119139033487","slug":"fight-between-two-parties-five-arrested-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-151429-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: दो पक्षों के बीच मारपीट, पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: दो पक्षों के बीच मारपीट, पांच गिरफ्तार
विज्ञापन
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में सप्तऋषि में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। दोनों तरफ से कई लोग आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सभी का शांतिभंग में चालान कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, सोमवार को सप्तऋषि क्षेत्र स्थित जयराम आश्रम के सामने दो पक्षों के बीच डंडे चल गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन वे एक-दूसरे से झगड़ने और मारपीट करने पर उतारू रहे। स्थिति बिगड़ते देख पुलिस ने एक पक्ष के गौरव जोशी, अनिराज, हर्ष ठाकुर निवासी नकलक धाम, भारत माता पुरम हरिद्वार और दूसरे पक्ष के राकेश निवासी बिरला हाउस, भूपतवाला, दिनेश निवासी भारत पुरम, भूपतवाला को हिरासत में ले लिया गया। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि सभी आरोपियों का शांतिभंग में चालान कर दिया गया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
सरेराह हुड़दंग मचाने पर तीन गिरफ्तार, चालान
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में सड़क पर हुड़दंग मचाकर राहगीरों को परेशान करने में तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सीओ सदर एसपी बलूनी ने बताया कि सोमवार की रात क्षेत्र में तीन युवक सरेआम सड़क पर शोर-शराबा और हुड़दंग कर रहे थे। उनके कारण राहगीरों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी। लोगों ने इसका विरोध किया और पुलिस को सूचना दी। तब शुभम निवासी नजीबाबाद हाल रावली महदूद, शैलीकांत निवासी गांधीनगर, रुड़की हाल रावली महदूद, रजत शर्मा निवासी गली कृष्ण कुंज, सहारनपुर हाल इंद्रलोक कॉलोनी को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया गया।