{"_id":"6512cdd1cd8b3a8393037d81","slug":"fight-between-two-parties-case-against-14-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-8497-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: दो पक्षों के बीच मारपीट, 14 पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: दो पक्षों के बीच मारपीट, 14 पर केस
विज्ञापन
- कनखल थाना क्षेत्र का मामला, क्रॉस मुकदमा दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र के ग्राम अजीतपुर में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। दोनों के बीच जमकर मारपीट हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के 14 लोगों के खिलाफ क्रॉस मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार, रामशरण निवासी ग्राम अजीतपुर ने शिकायत देकर बताया कि 20 सितंबर की रात करीब 10 बजे वह घर में सो रहा था। तभी आजाद, संदीप, वंश उर्फ छोटू, कर्ण, अनीता ने घर के अंदर घुसकर मोहन, मणीकरण, आदी, मंजो देवी के ऊपर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे उसके दाहिने हाथ की अंगुली टूट गई। बेटे मोहन के सिर में गम्भीर चोटें आई। पुत्र मणीकरण की आंख पर भी गंभीर चोट लगने से उसे जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
दूसरे पक्ष के आजाद पुत्र चेतराम निवासी अजीतपुर ने आरोप लगाया कि राजेश, रामशरण, राजपाल, मुनू, जोनी, मंडीकर, रोहित, सोनू, सत्यम ने उनके साथ मारपीट की। उसके पिता आजाद, माता अनीता देवी, छोटे भाई वंश को और उसे पीटा। सभी को चोटें आई हैं। थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों के लोगों के खिलाफ क्रॉस मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।