फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Father, uncle, brother and brother-in-law of the accused of brutalizing a woman arrested

Haridwar News: महिला से दरिंदगी के आरोपी के पिता, चाचा, भाई और जीजा गिरफ्तार

Sun, 18 May 2025 11:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Father, uncle, brother and brother-in-law of the accused of brutalizing a woman arrested
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में विधवा महिला से दरिंदगी के आरोपी की मदद करने के आरोप में पुलिस ने उसके पिता, चाचा, भाई और जीजा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को छिपाने में प्रयुक्त दो बाइकें भी बरामद की गई हैं। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, 11 मई को मुजफ्फरनगर हाल सिडकुल निवासी एक विधवा महिला को आरोपी रजत निवासी ग्राम सहदेवपुर पथरी बहला-फुसलाकर अपने कमरे पर ले गया और दुष्कर्म किया था। विरोध करने पर आरोपी ने उसकी आंखों में मिर्ची डालकर लोहे की रॉड से हमला कर दिया था। गंभीर हालत में महिला को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था, जहां उसका उपचार चल रहा है। घटना के बाद से ही आरोपी फरार है। शनिवार को पुलिस ने उसके मामा विनोद निवासी ग्राम हबीबपुर नवादा थाना कलियर को उसे फरार करने में मदद के आरोप में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

पुलिस की जांच में सामने आया था कि अगले दिन आरोपी रजत को उसके पिता, चाचा, भाई और जीजा अपने साथ ले गए थे। इसके बाद रविवार को पुलिस ने उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि आरोपी को छिपाते हुए उसे शरण देने के आरोप में आरोपी पिता सतपाल, भाई शुभम, चाचा यशपाल निवासीगण सहदेवपुर पथरी और जीजा विकास निवासी लंढौरा मंगलौर को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को छिपाने में प्रयोग की गई दो मोटरसाइकिलें बरामद कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
आरोपी की सूचना देने पर मिलेगा इनाम
एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि आरोपी पर पांच हजार का इनाम घोषित है। थानाध्यक्ष सिडकुल के मोबाइल नंबर 9411112516, कंट्रोल रूम हरिद्वार नंबर 9411112973 और विवेचक के मोबाइल नंबर 9045181917 पर देने वाले व्यक्ति का नाम पता गुप्त रखा जाएगा। आरोपी की सूचना देने वाले व्यक्ति को इनाम भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed