{"_id":"67323fde30ed6582e8053de3","slug":"father-and-son-fight-after-hitting-scooter-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-125254-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: स्कूटी में टक्कर मारने के बाद पिता-पुत्र से मारपीट की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: स्कूटी में टक्कर मारने के बाद पिता-पुत्र से मारपीट की
विज्ञापन
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में डॉक्टर के यहां से दवाई लेकर लौट रहे पिता-पुत्र की स्कूटी में टक्कर मारकर उनकी चाबी छीन ली। दोनों से मारपीट कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एक नाबालिग और अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, शरद गुप्ता पुत्र मदन लाल गुप्ता निवासी श्रीरामनगर ज्वालापुर ने शिकायत देकर बताया कि अपने बेटे को शाम के समय रानीपुर मोड़ स्थित क्लीनिक पर दिखाकर स्कूटी से लौट रहे थे। भगत सिंह चौक से आगे नेहरू युवा केन्द्र के पास एक 16-17 वर्षीय किशोर बाइक पर स्टंट करते हुए तेजी से आया और स्कूटी में टक्कर मार दी, जिससे दोनों पिता-पुत्र गिरकर घायल हो गए।
आरोप है कि पुलिस कंट्रोल रूम पर फोन करते ही किशोर ने फोन कर 7-8 युवकों को बुला लिया। आरोप है कि सभी शराब के नशे में थे और आते ही गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उसे व उसके पुत्र से मारपीट कर दी। पुलिस को बुलाने के लिए वह स्कूटी ले जाने लगे तो किशोर ने राजू उर्फ कल्फी व अर्जुन व अन्य अज्ञात को बुलाकर उनकी स्कूटी की चाबी छीन ली। फिर उन्हें बुरी तरह पीटा। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।