फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Farmers returned empty-handed due to urea failure

यूरिया न आने से किसान लौटे खाली हाथ

Wed, 22 Jul 2020 12:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Farmers returned empty-handed due to urea failure
यूरिया खाद लेने के लिए किसानों की भीड़। - फोटो : HARIDWAR
बादशाहपुर की सहकारी समिति से कई किसानों को बगैर यूरिया खाद के लौटना पड़ा है। इस दौरान किसानों ने यूरिया खाद नहीं मिलने को लेकर सहकारी समिति में हंगामा किया। किसानों ने कर्मचारियों पर यूरिया खाद को ब्लैक में बेचने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह कुछ ही किसानों को खाद बांटी गई। इसके बाद कर्मचारियों ने यूरिया खाद खत्म होने की बात कहकर गोदाम पर ताला लगा दिया। इससे नाराज किसानों ने हंगामा किया और कर्मचारियों पर खाद ब्लैक करने का आरोप लगाया। किसान समय सिंह, राजबल, विजयपाल, राजपाल, नूर अली, दिलशाद, जुबैर, इमरान आदि किसानों का कहना है कि इस समय खाद की सख्त जरूरत है और सभी समितियों में किल्लत बनी है। ऐसे में किसानों को बाजार से महंगे दामों पर खाद खरीदनी पड़ रही है। रामकुमार, महेंद्र, अशोक, सुरवीर, मदन सिंह आदि किसानों का कहना है कि इन दिनों बारिश हो रही है। धान व गन्ने की फसल में यूरिया खाद की सख्त जरूरत है। अगर समय पर फसलों में यूरिया खाद नहीं डाला गया। इसका फर्क फसलों के उत्पादन पर पड़ेगा। किसानों ने डीएम और जिला सहायक निबंधक से सहकारी समितियों में जल्द ही खाद उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed