फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Farmers jammed for not weighing sugarcane

गन्ना तौल नहीं होने पर किसानों ने लगाया जाम

Sat, 26 Mar 2022 10:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Farmers jammed for not weighing sugarcane
तेलीवाला केंद्र के बाहर धरना देते किसान । - फोटो : HARIDWAR
एक माह से शिवदासपुर उर्फ तेलीवाला के गन्ना खरीद केंद्र पर तौल नहीं होने से गुस्साए किसानों ने केंद्र के सामने धरना देकर सड़क पर जाम लगा दिया। सहायक गन्ना आयुक्त के आश्वासन के बाद ही किसान माने और जाम खोला।
विज्ञापन

सुबह करीब आठ बजे किसान तौल केंद्र पर पहुंचे लेकिन तौल केंद्र पर कोई नहीं मिलने पर किसान केंद्र के सामने ही सड़क पर धरने पर बैठ गए। सड़क पर जाम लगने से आवागमन बाधित हो गया। किसानों का कहना था कि 28 फरवरी से अब तक गन्ने की तौल नहीं हो पाई है। इसके कारण गन्ना सूखने की कगार पर है। जब तक गन्ने का तौल नहीं होगा वह धरने पर बैठे रहेंगे।
विज्ञापन

किसान सुधीर सैनी, पंकज सैनी, रईस अहमद, सेवाराम भारती ने बताया कि तेलीवाला के तौल सेंटर पर तौल समय से नहीं हो रहा है। मजबूरन किसानों को गन्ना आधे रेट पर कोल्हू में डालना पड़ रहा है। आरोप लगाया कि तौल बाबू गन्ना किसानों की पर्ची भी समय पर नहीं देता है। धरना-प्रदर्शन करने वालों में तेलू राम, धर्म सिंह, तेजपाल, तेजवीर आदि मौजूद रहे। उधर, दोपहर में किसानों को फोन पर सहायक गन्ना आयुक्त शैलेंद्र सिंह ने शाम के समय तौल केंद्र शुरू करने का आश्वासन दिया, तब जाकर किसानों ने डेढ़ बजे धरना समाप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed