{"_id":"575b0c684f1c1bca389c6a6e","slug":"farmers-in-uttar-pradesh-will-go-to-polls","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तरप्रदेश में विधानसभा चुनाव में उतरेंगे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तरप्रदेश में विधानसभा चुनाव में उतरेंगे किसान
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार
Updated Sat, 11 Jun 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। भारतीय किसान यूनियन (अंबावत) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल अंबावत ने कहा कि किसानों की सरकार ही राम मंदिर निर्माण का कार्य पूरा करवाएगी। कहा कि उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी भारतीय किसान यूनियन चुनाव मैदान में होगी। आरक्षण को जाति के आधार पर नहीं बल्कि आर्थिक आधार पर करने की उन्होंने मांग उठाई। साथ ही किसान आयोग के गठन की भी मांग की।
विज्ञापन
शुक्रवार को रोड़ी बेलवाला में शुरू हुए किसान यूनियन के तीन दिवसीय वार्षिक अधिवेशन में भाग लेने आए ऋषिपाल अंबावत देर शम पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। इस अधिवेशन में हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, मध्यप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, केरल आदि प्रांतों से आए किसानों ने अधिवेशन में भाग लिया। पहले दिन किसानों का कर्ज माफ और किसानों को खेती का लाभकारी मूल्य दिलवाने के लिए एकजुटता पर जोर दिया गया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि धान, गेहूं एवं गन्ने के स्थान पर दलहन एवं तिलहनी फसलों का बड़ी मात्रा में उत्पादन किया जाएगा।
विज्ञापन
चौ. ऋषिपाल अंबावत ने कहा कि किसान ही देश की तकदीर बदल सकते हैं। किसानों ने सदा देश की दशा और दशा बदलने का कार्य किया है। प्रदेश अध्यक्ष आरके त्यागी ने कृषि एवं किसान की समस्याओं के समाधान के लिए और संगठित होने का आह्वान किया। इस मौके पर हरिद्वार जिलाध्यक्ष चौ. राजेंद्र सिंह, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सुरेश छिल्लर, राष्ट्रीय प्रवक्ता ज्ञानचन्द आहूजा, राजकुमार पांडे, सविता चैधरी, महेंद्र सिंह, आरडी सिंह, गंगा प्रसाद यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन