फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Farmers Default on six crore loan at badshahpur cooperative society New Loans Halted Amid Financial Crisis

रुड़की: 700 किसानों ने नहीं चुकाया 6 करोड़ का कर्ज, समिति का खजाना खाली, नए ऋण पर लगाई गई रोक

Sat, 03 Oct 2026 04:08 PM IST
Renu Saklani अजब सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, पथरी (रुड़की)
अजब सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, पथरी (रुड़की) Published by: Renu Saklani Updated Sat, 03 Oct 2026 04:08 PM IST
सार

पथरी क्षेत्र की बादशाहपुर किसान सेवा सहकारी समिति लंबे समय से ऋण वसूली के संकट से जूझ रही है। बकाया बढ़ने से समिति की आर्थिक स्थिति बिगड़ गई है और अब किसानों को नए ऋण देने में भी परेशानी खड़ी हो गई है।

विज्ञापन
Farmers Default on six crore loan at badshahpur cooperative society New Loans Halted Amid Financial Crisis
money - फोटो : amar ujala

विस्तार

बादशाहपुर किसान सेवा सहकारी समिति पर किसानों की ओर से ऋण की अदायगी नहीं किए जाने का असर पड़ रहा है। समिति के करीब 700 किसानों पर कुल छह करोड़ रुपये का ऋण बकाया है। इसमें करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये मूलधन और ढाई करोड़ रुपये ब्याज की राशि शामिल है। लंबे समय से ऋण की वसूली नहीं होने के कारण समिति की आर्थिक स्थिति लगातार खराब होती जा रही है।

विज्ञापन

पिछले करीब दस वर्षों से अधिकांश किसान समिति से लिए गए ऋण की अदायगी नहीं कर रहे हैं। इससे समिति के पास किसानों को दोबारा ऋण देने के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध नहीं है। वहीं, आर्थिक संकट के चलते समिति के कर्मचारियों को भी समय पर वेतन नहीं मिल पा रहा है।

विज्ञापन

धारीवाला गांव निवासी किसान कृपाल सिंह ने बताया कि उन्होंने समिति से लिए गए ऋण की पूरी राशि जमा कर दी है। वर्तमान में उन्हें दोबारा ऋण की आवश्यकता है लेकिन समिति की ओर से ऋण नहीं दिया जा रहा है। इसके लिए वह कई बार समिति के चक्कर लगा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सहकारी समिति के सचिव अजय पाल सिंह ने बताया कि ऋण की वसूली के लिए समय-समय पर नोटिस भेजे जाते हैं। उन्होंने बताया कि सहकारी बैंक से समिति की स्वीकृत ऋण सीमा पूरी हो चुकी है। इसी वजह से फिलहाल समिति किसानों को नया ऋण उपलब्ध नहीं करा पा रही है। संवाद

ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: प्रदेश में SIR प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.31 लाख वोटर बाहर, ये हैं अपडेट

ब्याज माफ करने के लिए भेजा ज्ञापन

बादशाहपुर किसान सेवा सहकारी समिति की सभापति ज्योति चौहान ने पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर हरिद्वार जिले की सहकारी समितियों में ब्याज माफ करने व ओटीएस योजना लागू करने की मांग की है। ज्ञापन में अवगत कराया है कि समिति में कृषक ऋण के रूप में एक बड़ी धनराशि बकाया हो गई है।

धीरे-धीरे इसका एनपीए बढ़ता जा रहा है। अधिकतर ऋणी कृषकों की मृत्यु हो चुकी है। इससे सहकारी समिति को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। एनपीए के लगातार बढ़ने से सहकारी समिति के संचालन में भी समस्या उत्पन्न हो रही है। सहकारी समिति की सहकारी बैंक से स्वीकृत ऋण सीमा चोक हो गई है। इस वजह से सहकारी समिति नए कृषकों को ऋण नहीं दे पा रही है। ज्ञापन में जनहित में सहकारी समितियों में ब्याज माफ करने व ओटीएस योजना लागू करने की मांग की है। संवाद



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed