{"_id":"69d6674f83032a20fc0917b0","slug":"farmers-are-worried-about-the-wheat-crops-damage-due-to-the-rain-haridwar-news-c-35-1-hrd1009-147156-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: बारिश के कारण गेहूं की फसल के खराब होने की आशंका, किसान चिंतित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: बारिश के कारण गेहूं की फसल के खराब होने की आशंका, किसान चिंतित
Wed, 08 Apr 2026 08:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Wed, 08 Apr 2026 08:03 PM IST
विज्ञापन
- आधी रात के बाद आई बारिश सेे उड़ी किसानों की नींद, फसल की कटाई भी की बंद
पथरी। आधी रात के बाद आई बारिश से गेहूं की फसल खराब होने की आशंका किसानों करे सता रही है। मंगलवार की रात में बारिश के साथ हवा से खेतों में गेहूं की फसल भूमि पर गिर गई है। इसके अलावा इन दिनों खेतों में गेहूं कटाई का कार्य चल रहा था। खेतों में गेहूं की फसल कटी पड़ी है और बारिश के पानी से फसल का दाना काला पड़ने की आशंका है। फसल के नुकसान को देखते हुए किसानों की नींद उड़ गई है। किसानों ने मुख्यमंत्री व संबंधित अधिकारियों से नुकसान के उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। बारिश के कारण गेहूं की कटाई भी रोक दी गई है। कृषि विभाग के ब्लाॅक अधिकारी मोहित कुमार का कहना है कि किसानों से खेतों में गेहूं की फसल गिरने से नुकसान की जानकारी ली जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
गेहूं का दाना पड़ सकता है काला
लालढांग। लालढांग क्षेत्र में मंगलवार शाम से हो रही बारिश से गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है। समसपुर कटेबढ़ के किसान लखन पाल, जगराम पाल, सूरज सैनी, रामपाल सैनी, प्रमोद पाल ने बताया कि गेहूं की कटाई चल रही है। गेहूं कटने के बाद दो तीन दिन तक गेहूं की पुलियों को यूं ही फैलाकर कर छोड़ दिया जाता है, ताकि, अच्छी तरह से सूख जाए। तभी मशीन में गेहूं निकाला जाता है। किसानों के गेहूं सुख भी नहीं पाए थे कि बारिश हो जाने से खेतो में कटा गेहूं भीग गया। इससे गेहूं का दाना काला पड़ जाता है। ऐसे यदि लगातार बारिश हो जाए तो गेहूं अंकुरित हो जाता है।
-- -- -- -- -- -- -
मूसलाधार बारिश से गेहूं की कटाई प्रभावित
धनौरी। मंगलवार रात से हो रही लगातार बारिश के चलते क्षेत्र में गेहूं की कटाई का कार्य बुरी तरह प्रभावित हो गया। कई खेतों में गेहूं की फसल काट रहे मजदूरों ने काम बंद कर दिया। बुधवार की दोपहर के बाद ही बारिश थम पाई। धनौरी के प्रभारी डॉ. पुरुषोत्तम कुमार का कहना है कि इस समय हो रही बारिश गेहूं की फसल के लिए काफी नुकसानदायक है। उन्होंने आशंका जताई कि इस बारिश से गेहूं के दाने काले पड़ सकते हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
रिमझिम बारिश से बढ़ी ठंड
श्यामपुर। रिमझिम बारिश से क्षेत्र में ठंड बढ़ गई है। बारिश ग्रामीण इलाकों तक तापमान में आई गिरावट से बचने के लिए लोगों ने ऊनी और गर्म कपड़ों का पहने। बारिश से किसानों की गेंहू की फसल को भी नुकशान पहुंचा है। खेत खड़ी गेंहू की फसल चादर की तरह बिछ गई है। श्यामपुर ग्राम प्रधान योगेश चौहान का कहना है कि विभाग को नष्ट फसल का जायजा लेकर मुआवजा देना चाहिए, ताकि, किसानों की हानि की भरपाई हो सके।