{"_id":"35a3f91bab3f2a4b043a6aa529f2e95b","slug":"fair-police-learned-tricks-to-stay-fit-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेला पुलिस ने सीखे फिट रहने के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेला पुलिस ने सीखे फिट रहने के गुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Fri, 11 Dec 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। पतंजलि योगपीठ में शुक्रवार को अर्द्धकुंभ मेला पुलिस के 700 जवानों का विशेष शिक्षण सत्र आयोजित किया गया। व्यक्तित्व परिष्कार एवं शक्तियों का सफल नियोजन विषय के साथ ही जीवन, राष्ट्रीय दायित्व एवं सेवाकार्य के बीच समन्वय आदि विषयों पर चर्चा की गई। जवानों को योग, प्राणायाम व आयुर्वेद के बारे में बताया गया।
विज्ञापन
इस दौरान योग गुरु स्वामी रामदेव ने कहा कि पुलिस के जवानों की ड्यूटी कठिन जरूर है, अवकाश का अवसर भी कम ही मिलता है, लेकिन श्रेष्ठता के भाव से जुड़कर वे अपने को सौभाग्यशाली अनुभव कर सकते हैं। जवानों का श्रेष्ठतम अनुशासन जब मेला जैसी विशालता से जुड़ता है, तो वहां ऋषित्व की प्रतिष्ठा स्वाभाविक होने लगती है।
विज्ञापन
पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण महाराज ने कहा कि जीवन में नौकरी व पैसा कमाने के अनेक अवसर उपलब्ध हो सकते हैं, लेकिन किसी पीड़ित व्यक्ति के आंसू पोंछने का अवसर परमात्मा की प्रेरणा से ही आता है। ऐसा अवसर पाने के लिए पुलिस के जवान सौभाग्यशाली हैं। डीआईजी जीएस मर्तोलिया ने कहा कि हमारी सफलता का लक्ष्य है परिवार भावना, उन्होंने कहा पतंजलि योगपीठ में यह अल्पकालिक प्रशिक्षण जीवन का स्वर्णिम अवसर है। इस दौरान एसपी जे. आर. जोशी, डिप्टी प्रकाश देवली, डिप्टी, वीरेन्द्र दत्त डबराल, सीएफओ रामजी, एवं प्रमोद सिंह राणा आदि अधिकारी एवं बड़ी संख्या में जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन