{"_id":"677d69bc0770d7ba1d075c26","slug":"factory-worker-attacked-by-youth-on-the-way-injured-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-127437-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: फैक्टरी कर्मचारी पर रास्ते में युवकों ने किया हमला, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: फैक्टरी कर्मचारी पर रास्ते में युवकों ने किया हमला, घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में एक फैक्टरी कर्मचारी पर रास्ते में कुछ युवकों ने हमला कर दिया। लाठी-डंडों से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हत्या की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, विशाल कुमार पुत्र जगवीर सिंह निवासी रावली महदूद थाना सिडकुल एक कंपनी में नौकरी करता है। पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि सोमवार की शाम कंपनी से छुट्टी होने के बाद वह घर जा रहा था। आरकेपी हेल्थ केयर कंपनी के पास पहुंचते ही दोपहिया वाहनों पर कई युवक आए और लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
आरोप है कि राहगीरों के रुकने पर आरोपी एक स्कूटी मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्कूटी को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। नंबर के आधार पर स्कूटी मालिक को चिह्नित कर अन्य आरोपियों की भी पहचान की जाएगी।