{"_id":"66d636710089919745039c24","slug":"explanation-sought-in-case-of-drinking-alcohol-in-jes-office-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-122543-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: जेई के कार्यालय में शराब पीने के मामले में मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: जेई के कार्यालय में शराब पीने के मामले में मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन
हरिद्वार। ऊर्जा निगम की ज्वालापुर डिविजन में जेई के कार्यालय में बैठकर शराब पीते हुए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले में केवल स्पष्टीकरण मांरा है। अधिशासी अभियंता की तरफ से जांच कराकर कोई कार्रवाई तक नहीं की गई। लाइन स्टाफ को नोटिस जारी कर तीन दिन में स्पष्टीकरण न देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
ऊर्जा निगम की ज्वालापुर डिविजन में चार दिन पहले जेई के कार्यालय में बैठकर शराब पीते कर्मचारियों फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मामले में एसडीओ ने जेई को फटकार लगाई थी। इसमें जेई, एसएसओ व एक कर्मचारी को लेकर यूपीसीएल के एमडी को भी शिकायती पत्र भेजा गया, मगर अधिशासी अभियंता की तरफ से पहले तो मामला संज्ञान में नहीं होने और बात पता चलने पर जांच कराने की बात कही गई थी।
अब अवर अभियंता मुकेश कुमार रवि की तरफ से लाइन स्टाफ को इस प्रकरण में नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है। उधर, ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता प्रदीप चौधरी का कहना है कि डिविजन से जब रिपोर्ट आएगी तो उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। अधिशासी अभियंता से इस संबंध में जानकारी ली जाएगी।