फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Every Penny to be Recovered in 68.80 Lakh Fraud Involving 19 Institutions

छात्रवृत्ति घोटाला: 19 संस्थानों के 68.80 लाख के खेल में पाई-पाई की होगी वसूली

Thu, 16 Jul 2026 07:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Thu, 16 Jul 2026 07:37 PM IST
विज्ञापन
Every Penny to be Recovered in 68.80 Lakh Fraud Involving 19 Institutions
- 19 शिक्षण संस्थानों के खिलाफ अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति घोटाले में हुई थी रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

- फर्जीवाड़े की जांच तेज, एसआईटी जल्द शुरू करेगी संचालकों और छात्रों से पूछताछ
आवेश अंसारी
हरिद्वार। केंद्र सरकार की अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति योजना में हरिद्वार जनपद में 19 शिक्षण संस्थानों की ओर से 68.80 लाख के घपलेबाजी करने का खुलासा हुआ है। करीब 68.80 लाख रुपये की छात्रवृत्ति की रकम रिकवरी की तैयारी शुरू हो गई है। शासन और जिला प्रशासन ने साफ कर दिया है कि सरकारी धन की पाई-पाई वापस ली जाएगी। मामले की जांच कर रही एसआईटी अब उन छात्रों तक भी पहुंचेगी, जिनके नाम पर छात्रवृत्ति स्वीकृत कराई गई थी।
अल्पसंख्यक विभाग से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, हरिद्वार की चार तहसीलों में बने 19 शिक्षण संस्थानों की ओर से भेजी गई छात्रों के नाम की सूची के अनुसार करीब 68.80 लाख की रकम खातों में ट्रांसफर की गई थी। बाद में अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की ओर से अनियमितता पकड़ी गई। सामने आया कि फर्जीवाड़ा करते हुए छात्रवृत्ति की रकम हड़पी गई है। अब एसआईटी छात्रवृत्ति से जुड़े दस्तावेज, बैंक खातों और संस्थानों के अभिलेखों का मिलान कर रही है। जांच का फोकस अब यह पता लगाने पर है कि जिन छात्रों के नाम पर छात्रवृत्ति जारी हुई, वे वास्तव में संबंधित संस्थानों में अध्ययनरत थे या नहीं। यदि छात्र फर्जी पाए गए या उनके दस्तावेजों में गड़बड़ी मिली तो संबंधित संस्थानों की जवाबदेही और बढ़ सकती है। वहीं, यदि छात्र वास्तविक हैं तो उनसे यह भी पूछा जाएगा कि छात्रवृत्ति की राशि उन्हें मिली या किसी अन्य खाते में स्थानांतरित कर दी गई।
विज्ञापन

दरअसल, विभागीय जांच में सामने आया था कि जिले के 19 स्कूल, कॉलेज और निजी शिक्षण संस्थानों ने छात्रवृत्ति योजना में गंभीर वित्तीय अनियमितताएं की हैं। आरोप है कि फर्जी या अपात्र छात्रों के नाम पर आवेदन कराकर सरकारी धन प्राप्त किया गया। एसआईटी ने संबंधित संस्थानों से छात्र-छात्राओं का रिकॉर्ड, प्रवेश विवरण, उपस्थिति रजिस्टर, बैंक खातों और अन्य दस्तावेज जुटाने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------
वसूली के लिए विभाग को मिले निर्देश
- अल्पसंख्यक कल्याण निदेशक की ओर से हरिद्वार अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को वसूली के लिए निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में करीब 68.80 लाख की वसूली के लिए पत्र भी जारी हुआ है।
-----------------------------
आवेश अंसारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed