{"_id":"69a41c9e5029b2ae1a00935d","slug":"even-after-three-years-the-construction-of-the-overhead-tank-in-bishanpur-is-not-complete-haridwar-news-c-35-1-hrd1009-145609-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: बिशनपुर में तीन साल बाद भी ओवरहेड टैंक का निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: बिशनपुर में तीन साल बाद भी ओवरहेड टैंक का निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ
विज्ञापन
पथरी। बिशनपुर में तीन साल बाद भी ओवरहेड टैंक का निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ हैं। कार्य बंद होने से ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर रोष जताया है। ग्राम प्रधान व ग्रामीणों ने डीएम व संबंधित अधिकारियों से बंद पड़े ओवरहेड टैंक के निर्माण कार्य को चालू कराने की मांग की है, जिससे लोगों को आने वाले गर्मी के दिनों में टैंक से पानी मिल सकें।
ग्राम प्रधान सन्नी कुमार व ग्रामीणों का कहना है कि गांव में ओवरहेड टैंक के निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये से अधिक धनराशि स्वीकृत हुई थी। तीन साल पहले गांव में ओवरहेड टैंक का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। पिछले छह महीने से ओवरहेड टैंक का निर्माण कार्य बंद पड़ा है। कई बार संबंधित अधिकारियों से टैंक का निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की जा चुकी हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि संबंधित अधिकारियों का एक ही जवाब होता है अभी पैसा उपलब्ध नहीं हैं। जब पैसा आ जाएगा तब टैंक का निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। ओवरहेड टैंक का निर्माण कार्य बंद होने के कारण आने वाले गर्मी के दिनों में ग्रामीणों को पानी मिलना मुश्किल लग रहा हैं।
विज्ञापन
प्रदर्शन करने वालों में ग्राम प्रधान सन्नी कुमार, सहकारी समिति के पूर्व सभापति कंवरपाल, अमित कुमार, सोमपाल, चमनलाल, अंबरीष कुमार, मनोज कुमार आदि शामिल रहे हैं।