फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Environment lover and social worker Naresh Sharma gave the

Haridwar News: पौधे लगाकर संदेश दे रहे नरेश शर्मा

Thu, 08 Aug 2024 05:14 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 05:14 AM IST
विज्ञापन
Environment lover and social worker Naresh Sharma gave the
साल के 365 दिन में प्रत्येक दिन एक पेड़ लगाने के संकल्प लिए पर्यावरण प्रेमी और समाजसेवी नरेश शर्मा ने बुधवार को 24वें पौधे का रोपण करते हुए पर्यावरण बचाव का संदेश दिया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण किए जाने पर बल देते हुए कहा कि प्रकृति में संतुलन बनाए रखने के लिए पौधरोपण जरूरी है। प्रकृति ने हमें बहुत कुछ दिया है, जिसके बदले में हमारा भी प्रकृति के प्रति कुछ दायित्व है। अपने आने वाली पीढ़ी को शुद्ध हवा और स्वच्छ वातावरण देने के लिए उन्होंने एक छोटी शुरूआत की है। उनकी इस मुहिम में अब कई सामाजिक संस्थाएं और समाजसेवी भी धीरे धीरे जुड़ रहे हैं। इस दौरान उनके साथ पौधरोपण करने वालों में अनिल सती,धीरज पीटर, जगदीश पतं, राकेश अवस्थी, हरिओम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




Iवैश्य बंधु समाज ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सवI



वैश्य बंधु समाज मध्य हरिद्वार ने तीज महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन भगत सिंह चौक समीप एक होटल में किया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। मेहंदी प्रतियोगिता भी हुई। शालू गर्ग को तीज क्वीन चुना गया। शुभारंभ संरक्षक नरेश रानी गर्ग ने किया। नरेश रानी गर्ग ने कहा कि तीज पर्व संस्कृति और परंपराओं का सामना करने का संदेश देता है। अध्यक्ष निधि बंसल एवं महामंत्री प्रीति गुप्ता ने कहा कि तीज महोत्सव परंपराओं को दर्शाने वाला पर्व है। संरक्षक डॉ.विशाल गर्ग ने कहा कि पर्व हमारी संस्कृति को दर्शाते हैं। इस दौरान अरुणा बंसल, मीरा जैन, वंदना गुप्ता, आंचल, गौरी गर्ग, विनीशा गर्ग, वर्षा गुप्ता, अर्चना गुप्ता, पूर्णिमा, इंदु गुप्ता, अलका अग्रवाल, अंजलि गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed