फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Entry of outsiders into villages prohibited

गांवों में बाहरी लोगो का प्रवेश वर्जित

Thu, 02 Apr 2020 09:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
Entry of outsiders into villages prohibited
शाहपुर गांव में रास्ते पर बाहरी लोगों को रोकने के लिए लगाई गई बल्लियां । - फोटो : HARIDWAR
कोरोना के संक्रमण के खतरे के बीच लोगों में कितनी दहशत है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि क्षेत्र के कई गांव में लोगों ने मुख्य मार्गों पर बल्लियां बांधकर रास्ते बंद कर दिए हैं। गांवों में बाहरी लोगों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक लगा दी है।
विज्ञापन

पथरी क्षेत्र के कई गांव शाहपुर शीतलाखेड़ा, रानीमाजरा, टिकौला, बिशनपुर कुंडी, पुरानी कुंडी आदि में कोरोना वायरस से बचाव के लिए लोग अति जागरूकता दिखा रहे हैं। घर-घर में सफाई अभियान और सैनिटाइज करने के लिए दवाइयों का छिड़काव करने का अभियान चल रहा है। वहीं गांव के लोगों ने अपने यहां बाहरी लोगों का प्रवेश अर्जित करने के लिए मुख्य मार्गों पर बल्लियां लगाकर रास्ते बंद कर दिए हैं। गांव के लोगों को भी बेहद जरूरी मामलों को छोड़कर गांव से बाहर नहीं जाने के लिए कहा गया है। इन गांवों में एक पखवाड़े से सामान्य तौर पर सब्जियां और अन्य सामान बेचने आने वाले बाहर के लोगों को भी घुसने नहीं दिया जा रहा है। शाहपुर निवासी दीपक सैनी का कहना है कि गांव में लॉकडाउन का पूरी तरह पालन किया जा रहा है। सभी लोगों को जागरूक करने के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के अनुरूप सभी से घर में ही रहने को कहा जा रहा है।
विज्ञापन

बिशनपुर में पीएसी के साथ ग्रामीण दे रहे पहरा
पथरी। गांव बिशनपुर कुंडी ऐसा गांव है जहां गंगा पार करके बिजनौर जिले की सीमा लगती है। इस खतरे को देखते हुए कि बिजनौर क्षेत्र से बाहरी लोग गंगा पार करके बिशनपुर कुंडी गांव में घुस सकते हैं। लोगों ने गंगा के किनारे ही पहरा देना शुरू कर दिया है। ग्रामीणों की अपील पर पुलिस ने यहां पीएसी भी तैनात कर दी है। पीएसी और ग्रामीण दोनों मिलकर यहां पहरा दे रहे हैं। ग्राम प्रधान सविता देवी और उपप्रधान सुखदेव पाल का कहना है कि कोरोना से बचाव को लेकर सोशल डिस्टेंस बनाए जाने की बात कही जा रही है। थानाध्यक्ष सुखपाल सिंह मान का कहना है कि लोगों को लगातार लॉकडाउन का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed