फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Encroachment will be removed from the roads of Jwalapur

ज्वालापुर की सड़कों से हटवाया जाएगा अतिक्रमण

Wed, 25 Aug 2021 12:23 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
Encroachment will be removed from the roads of Jwalapur
अतिक्रमण हटवाने की मांग को लेकर मुख्य नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती से मिलते शहर व्यापार मंडल ज्वाल? - फोटो : HARIDWAR
शहर व्यापार मंडल ज्वालापुर के पदाधिकारियों ने रेलवे फाटक के पास बनाए गए कूड़ाघर की नियमित सफाई करवाने और अतिक्रमण हटवाने की मांग की है। व्यापारियों ने नगर निगम के मुख्य नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती को ज्ञापन सौंपा। एमएनए ने कहा कि मुनादी करवाकर अतिक्रमण हटवाया जाएगा।
विज्ञापन

शहर अध्यक्ष विपिन गुप्ता और महामंत्री विक्की तनेजा ने कहा कि रेलवे फाटक से लेकर रेलवे स्टेशन के मध्य पटरी पार्किंग पर नगर निगम कूड़े का डंपिंग जोन बनाया है। लावारिस जानवर कूड़े को बिखेर देते हैं। कई दिनों तक कूड़ा नहीं उठाता है। इससे दुर्गंध और संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बना है।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के संरक्षक रवि धींगरा और प्रवीण कुमार ने कहा कि सड़क के दोनों तरफ रेहड़ी ओर ठेलियों का कब्जा है। भगत सिंह चौक तक पटरी क्षेत्र में बाहरी लोगों ने झुग्गी डालकर अतिक्रमण किया है। सेक्टर 2 से लेकर भगत सिंह चौक तक मूर्ति बनाने वालों ने अतिक्रमण किया है। शाम ढलते ही लोग नशा कर सड़कों पर आ आते हैं। गाली गलौज करते हैं। नगर आयुक्त आश्वासन दिया कि मुनादी कराकर 3 दिन के भीतर अतिक्रमण हटवाया जाएगा। अतिक्रमणकारी स्वयं तीन दिन में अतिक्रमण नहीं हटाएंगे तो नगर निगम जबरन हटाएगा। नगर आयुक्त ने क्षेत्र का मुआयना कर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान व्यापारी सत्येंद्र मेहता, किशोर अरोड़ा, ओमप्रकाश विरमानी, दिनेश गोयल, संजीव अरोड़ा, सुमित अरोड़ा, निखिल बहल, हितेन अरोड़ा, विनय गुप्ता, अनूप जिंदल, तिलक राज अरोड़ा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed