{"_id":"688a6faa82d040cc3a063536","slug":"encroachment-continues-at-the-exit-gate-of-chandi-mandir-haridwar-news-c-5-1-gkp1010-751595-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: चंडी मंदिर के निकासी द्वार पर अतिक्रमण बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: चंडी मंदिर के निकासी द्वार पर अतिक्रमण बरकरार
विज्ञापन
विज्ञापन
श्यामपुर,। चंडी देवी मंदिर में मंगलवार को जिला प्रशासन ने अतिक्रमण, फायर सेफ्टी, मेडिकल सुविधा और बिजली-रेलिंग की ऑडिट पर बैठक की थी। इस दौरान उपजिलाधिकारी ने मंदिर समिति को अतिक्रमण हटाने और अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए थे। हालांकि, इन निर्देशों के बावजूद बुधवार को भी मंदिर के निकास द्वार पर अवैध अतिक्रमण मिला। इससे श्रद्धालुओं के लिए केवल दो से ढाई फीट का संकरा रास्ता ही बचा।
प्रशासन की ओर से हटाए गए अतिक्रमण के बाद बावजूद अवैध तरीके से दुकान लगाने वाले मानने को तैयार नहीं है। बावजूद इसके कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर कई दुकानदारों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं चेतावनी भी दी गई थी कि अगर दोबारा दुकानें लगीं तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इन निर्देशों का असर बेअसर साबित हुआ और दुकानदार फिर से अपनी-अपनी जगहों पर जम गए। प्रशासनिक कसरत इसमें फेल दिखी और श्रद्धालुओं को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
श्यामपुर थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने कहा कि जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के क्रम में अतिक्रमण किसी भी तरह से नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार को फिर से प्रशासन को पूरे प्रकरण से अवगत कराते हुए अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन