फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Encroachment by the corporation's team amid protests

विरोध के बीच निगम की टीम ने तोड़ा अतिक्रमण

Sat, 05 Sep 2020 11:13 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 11:13 PM IST
विज्ञापन
Encroachment by the corporation's team amid protests
जगजीतपुर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाती नगर निगम की टीम । - फोटो : HARIDWAR
गुरुकुल वार्ड की महादेव स्ट्रीट में अतिक्रमण हटाने पहुंची निगम की टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। भवन मालिक कार्रवाई के विरोध में जेसीबी आगे लेट गया। बड़ी मशक्कत के नगर निगम की टीम अतिक्रमण हटाने में कामयाब रही।
विज्ञापन

महादेव स्ट्रीट के लोगों ने नगर निगम को सड़क पर अवैध रैंप बनाने की शिकायत दी थी। लोगों ने बताया था कि ऊंचे रैंप के चलते कॉलोनी में बारिश और नाली के पानी की निकासी नहीं हो पाती। इससे सड़कों और घरों में जलभराव होता है। जांच में शिकायत सही पाई गई। शनिवार को नगर निगम की टीम रैंप को तोड़ने पहुंची। कार्रवाई शुरू करते ही भवन मालिक टीम पर भड़क गया और जेसीबी के सामने लेट गया। निगम की टीम और परिजनों ने बड़ी मुश्किल से वृद्ध भवन मालिक को जेसीबी के आगे से हटाया। इसके बाद रैंप को तोड़ दिया गया। कार्रवाई के दौरान निर्माण अनुभाग के अधिशासी अभियंता दिनेश उनियाल, लिपिक योगेश चौहान और अन्य निगमकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed