फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Employees protested by boycotting

कर्मचारियों ने कार्यबहिष्कार कर धरना-प्रदर्शन

Mon, 26 Jul 2021 11:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Employees protested by boycotting
हरिद्वार। चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ (चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं) के आह्वान पर कर्मचारियों ने लंबित मांगों के समर्थन में सोमवार से आंदोलन का तीसरा चरण शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने चिकित्सालयों एवं कार्यालयों में हाजिरी लगाने के बाद दो घंटे का कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने जिला, मेला, महिला, टीबी, चिकित्सालय और सीएमओ कार्यालय में धरना-प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा ने कहा कि 14 जुलाई से कर्मचारी चरणबद्ध शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे हैं। वे कैबिनेट मंत्री से लेकर विधायकों को ज्ञापन सौंपकर सरकार तक पहुंचा चुके हैं। इसके बाद भी मांगों पर सुनवाई नहीं हो रही है। इससे कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ रहा है। प्रदेश उपाध्यक्ष नेलसन अरोड़ा, दीपक धवन और महेश कुमार ने कहा कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी का घेराव किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष लखेड़ा ने कहा कि मंगलवार को भी पूरे प्रदेश में कार्य बहिष्कार किया जाएगा। 29 जुलाई को महानिदेशक कार्यालय का घेराव किया जाएगा। 30 जुलाई से वे अन्न ग्रहण नहीं करेंगे। कार्य बहिष्कार करने वालों में शिवनारायण सिंह, राजेंद्र तेश्वर, दीपक धवन, महेश कुमार, राकेश भंवर, मूलचंद चौधरी, शीशपाल, बद्री प्रसाद, खुशालमणि, अजय रानी, संतोष कुमारी, सुदेश, अनीता, ममता, रजनी, पूनम और मुकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed