फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Elephant kills villager working in field in Sajanpur Pili villagers create an uproar

हरिद्वार: सजनपुर पीली में हाथी ने खेत में काम कर रहे ग्रामीण को मार डाला, ग्रामीणों ने किया हंगामा

Thu, 08 Oct 2026 07:20 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: Alka Tyagi Updated Thu, 08 Oct 2026 07:20 PM IST
सार

 सजनपुर पीली गांव में लंबे समय से हाथियों की आवाजाही बनी हुई है। आज खेत में काम के दौरान एक ग्रामीण को हाथी ने मार डाला।

विज्ञापन
Elephant kills villager working in field in Sajanpur Pili villagers create an uproar
हाथी - फोटो : ANI (File)

विस्तार

श्यामपुर थाना क्षेत्र के सजनपुर पीली गांव में खेत में काम कर रहे एक ग्रामीण को हाथी ने मार डाला। हाथी ने ग्रामीण को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर हंगामा करते हुए वन विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई।

विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से हाथियों की आवाजाही बनी हुई है, जिससे खेतों में काम करने वाले लोगों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने और मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed